{"_id":"5bb900a4867a55685c3943a5","slug":"textile-inspector-committed-suicide-due-to-stress","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी ने साथ रहने से किया इंकार, कपड़ा कंपनी के टेक्सटाइल इंस्पेक्टर ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी ने साथ रहने से किया इंकार, कपड़ा कंपनी के टेक्सटाइल इंस्पेक्टर ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 07 Oct 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुरः पनकी में शनिवार को एक कपड़ा कंपनी में टेक्सटाइल इंस्पेक्टर राजेश तिवारी (50) ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। वह पत्नी नीतू के साथ रहने से मना करने पर तनाव में चल रहे थे। जीआरपी सेंट्रल ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
ई ब्लाक पनकी निवासी संतोष तिवारी आर्डिनेंस फैक्ट्री के संयुक्त महाप्रबंधक पद से रिटायर हैँ। उनका बेटा राजेश एक कपड़ा कंपनी में टेक्सटाइल इंस्पेक्टर था। संतोष के मुताबिक राजेश का पत्नी डॉ. नीतू से 13 साल से विवाद चल रहा है। इस वक्त नीतू बेटे प्रांजुल व भावेश के साथ इलाहाबाद के अल्लापुर में रहती हैं। नीतू एक धार्मिक चैनल में एंकर के पद पर तैनात हैं। बकौल संतोष राजेश ने साले मोहित पांडेय के जरिए नीतू को बच्चों के साथ घर लौटने का संदेश भेजा, लेकिन वह राजी नहीं हुई। इस वजह से राजेश तनाव में रहते थे।
संतोष का कहना है कि शुक्रवार रात 10 बजे मोहित को फोन कर नीतू से सुलह करने की पहल राजेश ने की, लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद राजेश गुपचाप घर से बाहर निकल गए और पनकी आउटर पर ट्रेेन केआगे राजेश छलांग लगाकर जान दे दी। सूचना पाकर जीआरपी वहां पहुंची और मृतक के कपड़ों की तलाशी कराई। पैंट की जेब में मिले मोबाइल नंबर के जरिए उसकी पहचान हुई। उसी के फोन से परिजनों को पुलिस ने सूचना दी।