फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   textile inspector committed suicide due to stress

पत्नी ने साथ रहने से किया इंकार, कपड़ा कंपनी के टेक्सटाइल इंस्पेक्टर ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

Sun, 07 Oct 2018 12:06 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 07 Oct 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
textile inspector committed suicide due to stress
डेमो पिक
कानपुरः पनकी में शनिवार को एक कपड़ा कंपनी में टेक्सटाइल इंस्पेक्टर राजेश तिवारी (50) ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। वह पत्नी नीतू के साथ रहने से मना करने पर तनाव में चल रहे थे। जीआरपी सेंट्रल ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


ई ब्लाक पनकी निवासी संतोष तिवारी आर्डिनेंस फैक्ट्री के संयुक्त महाप्रबंधक पद से रिटायर हैँ। उनका बेटा राजेश एक कपड़ा कंपनी में टेक्सटाइल इंस्पेक्टर था। संतोष के मुताबिक राजेश का पत्नी डॉ. नीतू से 13 साल से विवाद चल रहा है। इस वक्त नीतू बेटे प्रांजुल व भावेश के साथ इलाहाबाद के अल्लापुर में रहती हैं। नीतू एक धार्मिक चैनल में एंकर के पद पर तैनात हैं। बकौल संतोष राजेश ने साले मोहित पांडेय के जरिए नीतू को बच्चों के साथ घर लौटने का संदेश भेजा, लेकिन वह राजी नहीं हुई। इस वजह से राजेश तनाव में रहते थे।
विज्ञापन


संतोष का कहना है कि शुक्रवार रात 10 बजे मोहित को फोन कर नीतू से सुलह करने की पहल राजेश ने की, लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद राजेश गुपचाप घर से बाहर निकल गए और पनकी आउटर पर ट्रेेन केआगे राजेश छलांग लगाकर जान दे दी। सूचना पाकर जीआरपी वहां पहुंची और मृतक के कपड़ों की तलाशी कराई। पैंट की जेब में मिले मोबाइल नंबर के जरिए उसकी पहचान हुई। उसी के फोन से परिजनों को पुलिस ने सूचना दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed