फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Textile committee vote in the election 85%

कपड़ा कमेटी चुनाव में 85% मतदान

Fri, 25 Sep 2015 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Updated Fri, 25 Sep 2015 02:17 AM IST
विज्ञापन
Textile committee vote in the election 85%

कानपुर कपड़ा कमेटी के चुनाव में गुरुवार को काशी, सागरी और गुलाटी गुट में जोरदार टक्कर हुई। 85 फीसदी मतदान हुआ। 1728 सदस्यों में से 1463 सदस्यों ने मतदान किया।

विज्ञापन


मतदान के दौरान माइक से प्रचार करने पर काशी-सागरी गुट में झड़प भी हुई। पुलिस ने बीच में पड़कर मामला शांत करवाया। देर शाम एक छोटे बाक्स को खोलकर मतगणना की औपचारिक शुरुआत की गई। रात 10 बजे तक मतगणना की गई।
विज्ञापन


मतदान जनरलगंज स्थित कमेटी कार्यालय में सुबह 11 से शाम 7 बजे तक हुआ। कमेटी कार्यालय में 11 बूथों पर लाइन लगाकर सदस्यों ने मतदान किया।

मुख्य चुनाव अधिकारी महेंद्र कुमार तुलस्यान ने बताया कि मतदान के बाद मत पेटियों को सील कर दिया गया। शुक्रवार को सुबह 11 बजे से मतगणना शुरू होगी। यदि मतगणना पूरी हो जाएगी तो देर रात तक परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। जरूरत पड़ने पर शनिवार को मतगणना कराई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


माइक से प्रचार करने पर भिड़े
मतदान शुरू होने के साथ ही सभी गुट अपने समर्थकों के साथ चुनाव कार्यालय के बाहर डट गए थे। इस बीच काशी गुट के समर्थकों ने माइक से प्रत्याशियों के समर्थन में नारेबाजी करनी शुरू कर दी।

इस पर सागरी गुट के समर्थकों ने ऐतराज जताया और माइक से समर्थन का विरोध करना शुरू कर दिया। माहौल में तनाव बढ़ता देख पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला।


भगवा, सफेद और गुलाबी की टक्कर
राजनैतिक चुनावों में कपड़ों के रंगों की विविधता कपड़ा कमेटी के चुनाव में भी दिखी।  काशी गुट के प्रत्याशियों ने भगवा रंग, सागरी गुट ने सफेद और गुलाटी गुट ने गुलाबी रंग का चोला धारण कर व्यापारियों से वोट और समर्थन मांगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed