फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   TET question papers will be kept in double lock of treasury

कोषागार के डबल लॉक में रखे जाएंगे टीईटी प्रश्नपत्र

Fri, 21 Jan 2022 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
TET question papers will be kept in double lock of treasury
कानपुर देहात। शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) 23 जनवरी को प्रस्तावित है। प्राथमिक स्तर की परीक्षा के लिए 18 और पूर्व माध्यमिक स्तर की परीक्षा के लिए 12 केेंद्र बनाए गए हैं। गुरुवार को डीएम ने टीईटी परीक्षा की तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए। बताया कि प्रश्नपत्र व उत्तर पुस्तिकाएं कोषागार के डबल लॉक में रखे जाएंगे। मजिस्ट्रेट की निगरानी में ही इन्हें निकाला और रखा जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में डीएम जेपी सिंह ने कहा कि पूर्व में शिक्षक पात्रता परीक्षा पेपर लीक होने की वजह से निरस्त हो गई थी। अब 23 जनवरी को फिर से यह परीक्षा कराई जानी है। जनपद में प्रथम पाली में सुबह 10 से 12.30 बजे तक 18 केंद्रों पर प्राथमिक स्तर की पात्रता परीक्षा में 7982 अभ्यर्थी प्रतिभाग करेंगे। द्वितीय पाली में दोपहर 2.30 से शाम 5 बजे तक पूर्व माध्यमिक स्तर की पात्रता परीक्षा 12 केंद्रों पर होगी। इसमें 5175 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्रों पर अभ्यर्थियों को कोई दिक्कत न हो इसके लिए सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली जाएं। एडीएम प्रशासन गरिमा सिंह ने कहा कि पर्याप्त संख्या में पुलिस बल, सचल दल प्रभारी और प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर दो पर्यवेक्षक तैनात रहेंगे। केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। यहां सीडीओ सौम्या पांडेय, एएसपी घनश्याम चौरसिया आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
केवल पेन व प्रवेश पत्र ले जा सकेंगे अभ्यर्थी
परीक्षा कक्ष में अभ्यर्थी प्रवेशपत्र व काला बॉल प्वाइंट पेन ले जा सकेंगे। इसके अतिरिक्त कोई पुस्तक, कागज, कैलकुलेटर, स्लाइड रूल, चार्ट, गणितीय/संख्यिकी सारिणी, मोबाइल फोन या अन्य कोई इलेक्ट्रानिक सामग्री नहीं ले जा पाएंगे।

----
मजिस्ट्रेटों की निगरानी में केंद्र पर पहुंचेंगे प्रश्नपत्र
टीईटी केंद्रों पर पूरी सतर्कता बरती जाएगी। परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण व यहां प्रश्नपत्र/उत्तर पुस्तिकाओं पहुंचाने के लिए स्टेटिक/सेक्टर/जोनल मजिस्ट्रेट के साथ ही पर्यवेक्षक की तैनाती की गई है। प्रश्नपत्रों एवं उत्तर पुस्तिकाओं व अन्य आवश्यक प्रपत्रों के सील पैकेट को कोषागार में रखने एवं निकालते वक्त मजिस्ट्रेट मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed