फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   terrorists manage bomb material for bhopal ujjain passenger blast

भोपाल-उज्जैन पैसेंजर ब्लास्ट के लिए आतंकियों ने एेसे जुटाया मौत का सामान

Wed, 29 Mar 2017 11:08 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 29 Mar 2017 11:08 AM IST
सार

-रोटी वाली गली के एक पटाखा कारोबारी से खरीदा था बारूद
-दोनों आतंकियों को दुकान ले जाने पर खुलासा हुआ, झूठ बोलकर खरीदा था

विज्ञापन
terrorists manage bomb material for bhopal ujjain passenger blast
डेमो

विस्तार

भोपाल-उज्जैन पैसेंजर ब्लास्ट करने केलिए संदिग्ध आतंकियों ने मूलगंज की रोटी वाली गली से मौत का सामान जुटाया था। उन्होंने यहां पर एक पटाखा कारोबारी से यह कहकर बारूद खरीदा था कि उन्हें आतिशबाजी करनी है।
विज्ञापन


इसकी खुलासा मंगलवार को उस वक्त हुआ। जब एनआईए की टीम भरी दोपहरी दोनों संदिग्ध आतंकी फैसल और गौस मोहम्मद को लेकर पटाखा कारोबारी की दुकान पहुंची थी।

बताते चले कि एनआईए इससे पहले संदिग्ध आतंकी आतिफ और दानिश को भी उस दुकान पर ले जा चुकी है। पतंग वाले के नाम से जानते है लोग संदिग्ध आतंकियों ने जिस पटाखा कारोबारी से बारूद खरीदा था।
विज्ञापन


उनकी पतंग की भी दुकान है। इसलिए उनको लोग पतंग वाले के नाम से जानते है। उनको पटाखा का बड़ा कारोबार है। उनकी दुकान से फैसल और गौस बारूद खरीदने गए थे। जिसमें गौस गली के बाहर रुक गया था, जबकि फैसल कारोबारी से बात करने गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचर की दुकान से खरीदे थे छर्रे एनआईए फैसल और गौस को केडीए कालोनी के पास पंचर की दुकान में भी ले गई थी। यहां से संदिग्ध आतंकियों ने छर्रे लिए थे। जिसे उन लोगों ने बम बनाने में यूज किया था।

एनआईए ने इस संबंध में दुकान संचालक से पूछताछ भी की। शीतला बाजार से मनी ट्रांसफर करता था आतिफ संदिग्ध आतंकी शीतला बाजार जाजमऊ स्थित एक शॉप से साथियों को मनी ट्रांसफर करता था।


जब एनआईए टीम दोनों संदिग्ध आतंकियों को उस शॉप पर लेकर गइ तो इसका खुलासा हुआ। यहां पर फैसल और गौस के पहचानते हुए बताया कि वे आतिफ के साथ यहां आते थे और उन लोगों ने यहां से आधार कार्ड समेत अन्य दस्तावेज भी बनवाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed