फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   terrorist attack army camp jammu and kashmir kupwara

कानपुर के कैप्टन आयुष कुपवाड़ा आतंकी हमले में हुए शहीद

Fri, 28 Apr 2017 12:44 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 28 Apr 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
terrorist attack army camp jammu and kashmir kupwara
कैप्टन आयुष यादव (फाइल फोटो)

जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में गुरुवार की सुबह चार बजे पंझगाम में सेना के कैंप पर फिदायीन हमला हुआ।  इस हमले में सेना ने अपने तीन बहादुरों को खो दिया। सेना के प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया की ओर से इस हमले के बारे में जानकारी दी गई है।

विज्ञापन

कुछ वर्ष पहले ही कमीशंड हुए कैप्टन आयुष यादव भी इस हमले में शहीद हो गए हैं। वे कानपुर के जाजमऊ इलाके के रहने वाले थे। आतंकी हमले में शहीद हुए कैप्टन आयुष की उम्र महज 26 साल थी। कैप्टन आयुष के साथ एक जूनियर कमांडिंग ऑफिसर (जेसीओ) और एक जवान भी शहीद हुए हैं। बता दें कैप्टन आयुष इस वर्ष किसी आतंकी हमले में शहीद होने वाले इंडियन आर्मी के दूसरे ऑफिसर हैं।

विज्ञापन


उनसे पहले फरवरी में मेजर सतीश दाहिया हंदवाड़ा में हुए एक एनकाउंटर में शहीद हो गए थे। इसके अलावा एक और ऑफिसर मेजर अमरदीप सिंह चहल 23 फरवरी को जम्मू कश्मीर के शोपियां में इंडियन आर्मी की पेट्रोलिंग पार्टी पर एक आतंकी हमले में बुरी तरह जख्मी हो गए थे। मेजर चहल फिलहाल खतरे से बाहर हैं और अभी रिसर्च एंड रेफरल हॉस्पिटल में भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed