फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Tenth student committed suicide

दसवीं के छात्र ने आखिर क्यों की आत्महत्या, पुलिस और घरवालों के लिए पहेली बनी अंश की मौत

Fri, 13 Oct 2017 07:12 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 13 Oct 2017 07:12 PM IST
विज्ञापन
Tenth student committed suicide
डेमो
शुक्रवार को दसवीं के एक छात्र ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। खुदकुशी का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। मृतक छात्र जनपद जालौन के ग्राम गड़ेरना का निवासी था।
विज्ञापन

 जालौन जिले के ग्राम गड़ेरना निवासी गल्ला व्यापारी प्रमोद गुप्ता का पुत्र अंश गुप्ता (16) अपने बड़े भाई उमंग गुप्ता के साथ दतिया गेट बाहर छुट्टू का बगीचा में शंकर लाल के मकान में किराये से रहता था। उमंग बिपिन बिहारी महाविद्यालय में बीएससी फाइनल ईयर का छात्र है। जबकि, अंश बालाजी पब्लिक स्कूल में दसवीं कक्षा में पढ़ रहा था। तीन-चार दिन पहले बड़ा भाई उमंग अपने घर जालौन चला गया था।
विज्ञापन


अंश यहां अकेले रह रहा था। शुक्रवार की सुबह काफी देर तक अंश के कमरे का दरवाजा नहीं खुला। मकान में रहने वाले अन्य छात्रों ने रोशनदान से झांककर देखा तो अंश का शव पंखे से लटका हुआ था। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस कमरे का दरवाजा तोड़कर कमरे के अंदर दाखिल हुई और शव को नीचे उतारा। घटना की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। आत्महत्या का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। छात्र के पास से सुसाइट नोट भी नहीं मिला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बहुमुखी प्रतिभा का था धनी 
छात्र अंश गुप्ता के फुफेरे भाई बड़ागांव गेट बाहर निवासी गौरव गुप्ता ने बताया कि अंश बहुमुखी प्रतिभा का धनी था। वह पढ़ाई में अच्छा था। कक्षा में हमेशा आगे रहता था। इसके अलावा हाल ही में उसने ध्यानचंद स्टेडियम में आयोजित खेल प्रतियोगिता में पुरस्कार भी हासिल किया था। शांत स्वभाव का था और हमेशा सबसे हंसकर बात करता था। वह कभी भी तनाव में नहीं दिखा। उसने कोई सुसाइड नोट भी नहीं छोड़ा है। आत्महत्या की वजह समझ से परे है। उसके पास साधारण मोबाइल था। ऐसे में ब्लू व्हेल गेम को भी आत्महत्या की वजह नहीं माना जा सकता था। वह मोबाइल का कम ही इस्तेमाल करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed