फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   tenri

टेनरियों की बंदी पर उद्यमियों का विरोध

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2020 08:55 PM IST
विज्ञापन
tenri
कानपुर। जाजमऊ की टेनरियों के 15-15 दिन के रोस्टर पर संचालित किए जाने पर टेनरी संचालकों ने विरोध जताया है। उनका कहना है ट्रीटमेंट संचालक इकाई जल निगम ने गलत रिपोर्ट बनाकर टेनरियों को जानबूझकर बंद कराने का षड्यंत्र रचा है। इस संबंध में सभी संचालकों ने जिलाधिकारी डॉ ब्रह्मदेव राम तिवारी को ज्ञापन सौंपा। जिलाधिकारी ने टेनरी मालिकों से कहा कि वह प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से पूरी टेस्टिंग कराएं और उसकी रिपोर्ट के आधार पर ही पूरी तरह से खोलने पर विचार किया जाएगा। जिलाधिकारी का कहना है कि गंगा में किसी भी सूरत में एक बूंद भी प्रदूषित कचरा नहीं जाने दिया जाएगा। यदि जांच में यह पाया जाता है तो जो टेनरियाँ रोस्टर के हिसाब से संचालित है,उनको भी बंद करा दिया जाएगा। जाजमऊ में स्थापित ट्रीटमेंट प्लांट में 2.7 करोड़ लीटर सीवरेज का पानी और 90 लाख लीटर टेनरियों का प्रदूषित पानी रोजाना शोधन के लिए निर्धारित किया गया है। जल निगम की तरफ से जिलाधिकारी को जो रिपोर्ट दी गई है उसमें जाजमऊ की नदियों से 1.2 करोड़ लीटर प्रदूषित पानी प्लांट में डिस्चार्ज किए जाने की बात कही गई है। ज्ञापन देने वालों में स्माल टेनिस एसोसिएशन के अध्यक्ष बाबू भाई राजा सिंह यादव महामंत्री मोहम्मद नफीस मोहम्मद रिजवान और रिजवान नादरी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed