{"_id":"68cf13822aa78617270b8e23","slug":"tenant-arrested-for-occupying-house-kanpur-news-c-362-1-ka11011-131666-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: मकान पर कब्जा करने वाला किरायेदार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: मकान पर कब्जा करने वाला किरायेदार गिरफ्तार
विज्ञापन
कानपुर। चकेरी थानाक्षेत्र के दहेली सुजानपुर में मकान पर कब्जा करने वाले किरायेदार को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
नरवल के नौगवां गांव निवासी राजकुमारी ने चकेरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया था कि उन्होंने दहेली सुजानपुर स्थित दूसरे मकान में कोयलानगर निवासी सर्वेश पांडेय को मकान की देखरेख के लिए किराये पर रखा था। साल 2015 में पति ओम प्रकाश गुप्ता की मौत के बाद सर्वेश ने अपना ताला डालकर पूरे मकान पर कब्जा कर लिया।
विरोध किया तो उसने कूटरचित दस्तावेज दिखाकर उन्हें डराया धमकाया। चकेरी इंस्पेक्टर संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि सर्वेश पांडेय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।