{"_id":"5c9893cabdec2214530fa120","slug":"ten-member-join-lifetime-membership-in-upca","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपीसीए में 10 नए आजीवन सदस्य और बने, वार्षिक आमसभा में दी जाएगी मान्यता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीसीए में 10 नए आजीवन सदस्य और बने, वार्षिक आमसभा में दी जाएगी मान्यता
Mon, 25 Mar 2019 03:40 PM IST
शिखा पांडेय
राहुल शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
राहुल शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 25 Mar 2019 03:40 PM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूूपीसीए) में 10 नए आजीवन सदस्य और बनाए गए हैं। ये सभी सदस्य कानपुर के ही रहने वाले हैं। इनका सदस्यता शुल्क भी जमा हो चुका है। वार्षिक आमसभा में इन्हें मान्यता दे दी जाएगी। आजीवन सदस्यों की संख्या अब 41 हो गई है। बता दें एसोसिएशन के अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष पद के लिए हर दो साल में चुनाव होता है। इसमें विभिन्न जिलों के एसोसिएशन का अध्यक्ष या सचिव और यूपीसीए के सदस्य वोट डालते हैं।
यूपीसीए का चुनाव इस बार दिसंबर 2018 में होना था। हालांकि किसी कारणवश चुनाव नहीं हो सका। इस बीच नए आजीवन सदस्य जरूर बना लिए गए। इसमें एके सरावगी, प्रशांत सेठ, अनिल अग्रवाल, यूपीसीए के निदेशक एसके अग्रवाल के बेटे संजय अग्रवाल, अतुल बागला, लोहिया स्टारलिंगर के सीएमडी राजकुमार लोहिया, एमडी अनुराग लोहिया समेत परिवार के तीन अन्य लोगों को सदस्य बनाया गया है। इस बारे में एक निदेशक से पूछा गया तो उन्होंने कुछ भी कहने से मना कर दिया।

ऐसे बनाए जाते हैं आजीवन सदस्य
यूपीसीए के अध्यक्ष/सचिव की ओर से आजीवन सदस्य बनाने के लिए नाम प्रस्तावित होता है। इसके बाद सभी सदस्य उसे स्वीकृति देते हैं। शुल्क जमा होने के बाद उसे आजीवन सदस्यता दे दी जाती है। उसे वोटिंग का भी अधिकार प्राप्त होता है। जबकि एसोसिएशन से संबद्ध जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष या सचिव में से एक को ही वोट डालने का अधिकार होता है।
यूपीसीए के आजीवन सदस्य
हेमंतपत सिंहानिया, यदुपति सिंहानिया, एम एजाज सिद्दीकी, सुरेंद्र नाथ कपूर, सूरज नारायण गुप्ता, आरबी अग्रवाल, राजीव शुक्ला, सतीश कुमार अग्रवाल, आरके सक्सेना, एसके शाह, ईश्वर चंद्र गुप्ता, जे सिंह जैन, गुलाम मोइनुउद्दीन, मसूद हलीम, खालिद हमीद, ए हसन खान, इकबाल हुसैन, आर्ची फ्रेंकलिन, एसजेड हसुैन, जेड अहमद, मोहम्मद कासिफ, एसजी खान, अहमद मोहसीन, एमए फारूकी, ओपी कुकरेजा, शोएब अहमद, प्रेमधर पाठक, बीसी जैन, केएन टंडन, रमेश चंद्र अग्रवाल व एचएनडी सिंह।