फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Ten matches played on the second day of the 43rd Junior Girls Handball Competition

43वीं जूनियर बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए दस मैच, वेस्ट बंगाल, केरल, दिल्ली जीती

Fri, 02 Apr 2021 01:56 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 02 Apr 2021 01:56 PM IST
विज्ञापन
Ten matches played on the second day of the 43rd Junior Girls Handball Competition
कानपुर के ग्रीनपार्क में चल रही 43वीं जूनियर बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता - फोटो : amar ujala
कानपुर के ग्रीनपार्क में चल रही 43वीं जूनियर बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन 10 मैच खेले गए। इसमें वेस्ट बंगाल, केरल, दिल्ली, पंजाब, आंध्रप्रदेश ने एक तरफा जीत दर्ज की है। पहला मुकाबला तेलंगाना व वेस्ट बंगाल के बीच हुआ। वेस्ट बंगाल की टीम 27-6 से जीत गई। बिथिका ने 11 गोल किए।
विज्ञापन


दूसरे मैच में केरल की टीम ने लेह लद्दाख को 15-0 से हराया। मीरा ने एक के बाद एक तीन गोल मारकर टीम को जिताने में अहम भूमिका निभाई। तीसरा मैच दमन दीव व चंडीगढ़ के बीच खेला गया। दोनों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। चंडीगढ़ की टीम ने 7-5 से जीत दर्ज की। चौथा मैच दिल्ली कर्नाटक के बीच रहा। पहले हाफ में दिल्ली का स्कोर 19-5 पर था।
विज्ञापन


इसके बाद से कर्नाटक की टीम बढ़त नहीं बना सकी। अंत में कर्नाटक को 31-8 से हार का सामना करना पड़ा। दिल्ली की तनिषा व रीतिका ने छह-छह गोल मारे। राजस्थान व गुजरात के बीच मैच मेें कांटे की टक्कर देखने को मिली। हालांकि राजस्थान की टीम ने 17-15 से जीत दर्ज की। प्रियंका ने नौ गोल किए। वहीं गुजरात की ऐश्वर्या ने पूरे 15 गोल अपनी टीम के लिए किए, लेकिन जीत नहीं सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

छठवें मैच में साईं की टीम ने एकतरफा मुकाबले में उत्तराखंड को 24-2 से हराया। सांई टीम की सुदेश दस गोल कर सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बनीं। सातवें मैच में हरियाणा ने पहले हाफ में उड़ीसा पर 12-2 से बढ़त बना ली थी। इसके बाद उड़ीसा की टीम उबर नहीं सकी। दूसरे हाफ में हरियाणा की टीम ने 18-6 से जीत दर्ज कर ली। आठवां मैच आर्यावर्त स्पोर्ट्स एकेडमी व बिहार के बीच खेला गया।

पहले हाफ में आर्यावर्त का स्कोर 8-3 रहा। दूसरे हाफ में आर्यावर्त के खिलाड़ियों ने दनादन एक के बाद एक गोल करते हुए बिहार को 23-5 से हराया। आर्यावर्त की भावना ने सबसे ज्यादा पांच गोल मारे। 9वां मैच पंजाब व तेलंगाना के बीच हुआ। पंजाब टीम के खिलाड़ियों ने खेल के तीसरे मिनट से तेलंगाना पर दबाव बनाना शुरू कर दिया।

इसके चलते तेलंगाना को 18-3 स्कोर के साथ हार का सामना करना पड़ा। पंजाब की सुखप्रीत ने आठ गोल मारकर जिताने में अहम योगदान दिया। दूसरे दिन के आखिरी मैच में आंध्रप्रदेश टीम ने लद्दाख के खिलाड़ियों के हाथ में बॉल ही नहीं आने दी और 18-1 स्कोर के साथ एकतरफा मुकाबला जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed