फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Ten days ago the wife had a dispute with the village people.

Kanpur News: दस दिन पहले पत्नी का गांव के लोगाें से हुआ था विवाद

Sun, 17 Nov 2024 02:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 17 Nov 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
Ten days ago the wife had a dispute with the village people.
फोटो संख्या 39
विज्ञापन

गेहूं की बुआई के लिए गांव आया था मनोज
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। सिक्योरिटी गार्ड की पत्नी से दस दिन पहले खेत के गड्ढे को लेकर गांव के लोगों का विवाद हुआ था। पति की मौत के बाद महिला ने उन लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस गांव के लोगों से भी पूछताछ कर रही है।
ऊसराहार थाना क्षेत्र के गपचिया गांव निवासी बेचेलाल ने बताया कि शुक्रवार रात करीब तीन बजे भतीजे मनोज की बड़ी बेटी भावना उनके घर रोते बिलखते पहुंची थी। उससे मिली जानकारी पर वह भावना के साथ परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे। जहां पहले से पुलिस पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई थी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मनोज पांच दिन पहले गेहूं की बुआई के लिए दिल्ली से आया था। करीब दस दिन पहले मनोज की पत्नी अंजली से खेत के गड्ढे पर कब्जे को लेकर गांव के लोगों से विवाद हुआ था। शुक्रवार शाम बहू अंजली अपने मायके अकेले पूजा के लिए गई थी। रात करीब आठ बजे घर आ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, अंजली का आरोप है कि रात में आए गांव के लोगों ने उसका मुंह दबा दिया था। चिल्लाने पर बेटे की हत्या करने की धमकी दी थी। पति हत्यारोपियों से जान छुड़ाने के लिए गुहार लगाते रहे, लेकिन हमलावरों ने जान ले ली। और आगे बताया कि विवाद वाले दिन इन्हीं लोगों ने जान से मारने की धमकी दी थी।

पुलिस मामले को संदिग्ध बता रही
घर में शौचालय होने के बाद भी मनोज बाहर लघुशंका के लिए गया था। इससे पुलिस को मामला संदिग्ध लग रहा है। महिला व बच्चे भी बार-बार बयान बदल रहे हैं। उधर, दोनों दरवाजे बच्चों को खुले मिले, घर के पीछे व घर के अंदर बीयर की खाली बोतलें भी पड़ी मिलीं। जिसके बारे में बच्चों से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि मां के पेट पथरी होने की वजह से पिता व मां पीते थे।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed