{"_id":"689a3daab3cdc223fe028874","slug":"tempo-hits-bike-young-man-dies-cousin-brother-is-serious-kanpur-news-c-212-1-sknp1006-131543-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: बाइक में टेंपो ने मारी टक्कर, युवक की मौत, ममेरा भाई गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: बाइक में टेंपो ने मारी टक्कर, युवक की मौत, ममेरा भाई गंभीर
विज्ञापन
तिंदवारी (बांदा)। ममेरे भाई के साथ बाइक से बबेरू जा रहे युवक की बाइक में सामने से आए टेंपो ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौत हो गई। पीछे बैठा ममेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।
तिंदवारी थाना क्षेत्र के धौसड़ गांव निवासी बहोरी ने बताया कि बेटा विजय (20) रविवार की रात करीब नौ बजे ममेरे भाई बबेरू कोतवाली क्षेत्र के गुजेनी गांव निवासी करन (20) के साथ बाइक से किसी काम से बबेरू जा रहा था। तिंदवारी-बबेरू मार्ग पर बहादुरपुर मोड़ मल्हाडेरा के पास सामने से आए टेंपों ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को तिंदवारी पीएचसी पहुंचाया। विजय को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। करन को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
पिता के मुताबिक, विजय ऑटाे रिक्शा एजेंसी में काम करता था। तीन भाइयों में सबसे छोटा और अविवाहित था। तिंदवारी थाना इंस्पेक्टर सुरेश सैनी ने बताया कि पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।