फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   temple

सावन के आखिरी सोमवार को हर-हर महादेव से गूंजे शिवालय

Tue, 04 Aug 2020 01:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
temple
जिनई बनीपारा के बाणेश्वर मंदिर में पूजन करते भक्त। - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। सावन के आखिरी सोमवार को शिव मंदिरों में भीड़ रही। भगवान भोलेनाथ के पूजन में श्रद्धालु सामाजिक दूरी का पालन करना भूल गए। सुबह से लेकर शाम तक हर-हर महादेव के जयकारे से शिवालय गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने दूध, बेलपत्र व भांग चढ़ाकर पूजा की।
विज्ञापन

पुलिस मंदिरों में सामाजिक दूरी का पालन कराने के लिए मशक्कत करती रही, लेकिन लोग कुछ सुनने को तैयार नहीं हुए। नबीपुर के झाड़ी बाबा मंदिर का मुख्य गेट बंद होने के बावजूद बाहर से ही पूजन करने के लिए भारी संख्या में लोग एकत्र हुए। रसूलाबाद के धर्मगढ़ बाबा मंदिर में पाइप लाइन से जलाभिषेक की व्यवस्था बरकरार रही। भक्तों ने दूध, बेलपत्र चढ़ाकर पूजन किया।
विज्ञापन

कहिंजरी के महाकालेश्वर मंदिर, सुभाष नगर के महादेवन मंदिर, असालतगंज के द्रोणेश्वर मंदिर, खेड़ाकुर्सी के संगमेश्वर शिव मंदिर, कृष्णदत्त निवादा के शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। जिनई के वाणेश्वर धाम मंदिर में आसपास के गांवों के लोगों की काफी भीड़ रही। डेरापुर के कपालेश्वर मंदिर में पूजन किया गया। शिवली के महाकालेश्वर मंदिर बैरी सवाई, भागवतेश्वर कडनी, बाघपुर के योगेश्वर, शिवली के साकेतधाम, ओमकारेश्वर, महाकालेश्वर मंदिर, मानसिला मंदिर में पूजन किया गया। कई मंदिरों में लोग मास्क लगाकर पूजन करने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुखरायां में मंदिरों में सामाजिक दूरी बनाकर पूजन किया गया। अमरौधा के कालेश्वर मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालु पहुंचने लगे थे। मंदिर के गेट के बाहर से ही दर्शन किए। बड़े महादेवन मंदिर, तिलकनगर स्थित शिव मंदिर, आजाद नगर में आनंदेश्वर मंदिर, त्रयंबकेश्वर मंदिर, पटेल नगर स्थित महाबलेश्वर मंदिर में जयकारे लगते रहे। पं। सुमित तिवारी ने बताया कि इस वर्ष सावन का महीना विशेष रहा। सावन की शुरूआत सोमवार से ही हुई थी। इसके बाद तीसरे सोमवार को सोमवती अमावस्या पड़ी। सावन के समापन पर पूर्णिमा के दिन महीने का पांचवां सोमवार पड़ा। ऐसा संयोग कई वर्षों बाद आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed