फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Tejas of Kanpur defeated Uday Bharti of Dhampur 3-0.

Kanpur News: शहर के तेजस्व ने धामपुर के उदय भारती को 3-0 से हराया

Sat, 03 Jan 2026 02:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Tejas of Kanpur defeated Uday Bharti of Dhampur 3-0.
स्क्वैश चैंपियनशिप में प्रतिभाग करता खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
कानपुर। आर्यनगर स्थित द स्पोर्ट्स हब (टीएसएच) में शुक्रवार को स्व. केके शर्मा मेमोरियल उत्तर प्रदेश स्टेट क्लोज्ड स्क्वैश चैंपियनशिप शुरू हुई। कानपुर स्क्वैश रैकेट एसोसिएशन और द स्पोर्ट्स हब के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय प्रतियोगिता के पहले दिन नॉकआउट मुकाबले खेले गए। इसमें कानपुर के तेजस्व ने धामपुर के उदय भारती को 3-0 से हराया।
विज्ञापन


इसके अलावा अन्य मुकाबलों में धामपुर के उदयवीर भारती ने प्रयागराज के अंकित पटेल को 3-0 से पराजित किया। वाराणसी के अनुज कुमार ने नोएडा के बृजेश को 3-0 से और वाराणसी के समर ने वहीं के आर्यन प्रजापति को 3-1 से हराया। लखनऊ के अबीर खुल्लर ने धामपुर के सुफियान मोहम्मद को 3-0 से और नोएडा के अर्जुन माहेश्वरी ने धामपुर के ऋषभ कुमार को 3-0 से हराया।
विज्ञापन


धामपुर के राघव वशिष्ठ ने आईआईटी कानपुर के सौभाग्य को 3-0 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि उपायुक्त (उद्योग) अंजनीश प्रताप सिंह ने किया। मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील शर्मा, यूपी स्क्वैश रैकेट एसोसिएशन के सचिव विनय पांडेय, टीएसएच के डायरेक्टर ऑपरेशंस पीके श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed