फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Teenager who returned from Independence Day program commits suicide in Hamirpur

Hamirpur: स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम से लौटी किशोरी ने की आत्महत्या, घर में दुपट्टे से लटका मिला शव

Tue, 16 Aug 2022 05:55 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 16 Aug 2022 05:55 PM IST
सार

बिवांर थाना क्षेत्र में एक किशोरी ने दुपट्टे के फंदा से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और घटना के कारणों की पड़ताल कर रही है।
 

विज्ञापन
Teenager who returned from Independence Day program commits suicide in Hamirpur
किशोरी ने किया सुसाइड - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हमीरपुर जिले में बिवांर थाना क्षेत्र केकरगांव निवासी किशोरी ने अज्ञात कारणों के चलते अपने घर में दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन

करगांव गांव निवासी सोनिया (14) पुत्री स्व. घसीटा कुशवाहा उर्फ घस्सू ने सोमवार के दिन दोपहर लगभग दो बजे के बाद अपने घर के खपरैल की कड़ी में दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। ग्राम प्रधान बालेंद्र ने बताया कि किशोरी के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। मां भी अर्धविक्षिप्त है।
विज्ञापन

मृतका पांच बहनें व एक भाई हैं, जिनमें से बड़ी दो बहनों की शादी हो चुकी हैं। मृतका की दो छोटी बहनें हिमांशी व जलसा तथा सबसे छोट भाई कृष लगभग डेढ़ वर्ष का है। मृतका पढ़ाई नहीं करती थी, लेकिन स्वतंत्रता दिवस पर कार्यक्रम देखने अपने पूरे परिवार के साथ गांव के परिषदीय स्कूल गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम खत्म होने के बाद दो बजे घर लौट आई और घर आकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। कुछ समय बाद जब अन्य परिजन घर पहुंचे, तो उसे फंदे में लटका पाया। प्रधान ने बताया कि पिता की मौत के बाद से उसका चाचा बलुवा उर्फ बल्लू ही सभी की परवरिश करता था। वह कानपुर में मजदूरी करता है।

सोमवार के दिन वह कानपुर जा रहा था, लेकिन घर से भतीजी की मौत की सूचना पर उसे बीच रास्ते से ही लौटना पड़ा। बताया कि परिवार की आर्थिक स्थित बहुत कमजोर है। थाना प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आत्महत्या के कारण स्पष्ट हो सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed