फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Teenager raped twice in Etawah, victim became pregnant, youth threatened to kill, report on SSP order

इटावा में हैवानियत: किशोरी से दो बार दुष्कर्म...हुई गर्भवती, फिर युवक ने दी धमकी, SSP के आदेश पर रिपोर्ट

Sat, 15 Apr 2023 08:23 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 15 Apr 2023 08:23 PM IST
सार

Etawah Crime: बसरेहर थाना क्षेत्र में किशोरी से दो बार दुष्कर्म, जिससे वो गर्भवती हो गई। युवक ने पीड़िता और उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी भी दी। वहीं, परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने समझौते का दबाव बनाया है। एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
Teenager raped twice in Etawah, victim became pregnant, youth threatened to kill, report on SSP order
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इटावा जिले में बसरेहर थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक ने घर में घुसकर किशोरी के साथ दो बार दुष्कर्म किया। पहले भय के कारण खामोश रही किशोरी ने परिजनों को हकीकत बताई। परिजनों ने उसका मेडिकल कराया तो वह गर्भवती निकली।

विज्ञापन

पीड़िता के परिजनों ने बताया कि 10 दिन थाने के चक्कर लगाने पर भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। दो माह पूर्व किशोरी घर पर अकेली थी। तभी गांव का एक युवक घर में घुस गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

विरोध पर परिवार को जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। डर की वजह से किशोरी ने परिजनों को कुछ नहीं बताया। आरोपी ने तीन अप्रैल को फिर घर में घुसकर उससे दुष्कर्म किया। जानकारी मिलने पर परिजन किशोरी को लेकर थाने पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन बोले- पुलिस ने बनाया समझौते का दबाव
आरोप लगाया कि पुलिस ने मामले में राजीनामा करने का दबाव बनाया। पीड़िता की तबीयत खराब होने पर परिवार के लोग उसे डॉक्टर के पास ले गए। किशोरी के गर्भवती होने की सूचना पर परिजनों के होश उड़ गए। उन्होंने एसएसपी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई।

एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज
एसएसपी ने थाना पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सैफई सीओ नागेंद्र चौबे ने बताया कि आरोपी सौरभ कुमार के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed