{"_id":"616c7c8fcd3615543065292a","slug":"teenager-raped-a-nine-year-old-girl-threatened-to-kill-her-if-she-told-anyone-akbarpur-news-knp658780518","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ साल की बालिका से किशोर ने किया दुष्कर्म, किसी को बताने पर जान से मारने की दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ साल की बालिका से किशोर ने किया दुष्कर्म, किसी को बताने पर जान से मारने की दी धमकी
विज्ञापन
राजपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार शाम को नौ साल की बालिका के साथ किशोर ने दुष्कर्म किया। इसके साथ ही किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी दी। डरी हुई बालिका घर पहुंची तो परिजनों ने पूछताछ की।
इस पर बालिका ने घटना की जानकारी दी। बालिका के परिजनों की तहरीर पर रविवार को किशोर के खिलाफ दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
एक गांव निवासी ग्रामीण ने बताया कि शनिवार शाम उसकी नौ वर्षीय बेटी कुछ दूर स्थित दादी के घर सोने जा रही थी। तभी गांव के एक किशोर ने उसे रास्ते में पकड़ लिया। धमका कर मंदिर के पीछे की तरफ ले गया और वहां दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
साथ ही किसी को जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी दी। इससे डरी हुई बेटी वापस घर लौट आई। बेटी को सहमा देखकर पूछताछ की तो मामले की जानकारी हो सकी। किशोर हाईस्कूल का छात्र है जबकि बालिका कक्षा तीन में पढ़ती है।
थानाध्यक्ष कपिल दुबे ने बताया कि रविवार सुबह परिजन तहरीर लेकर आए थे। मामले में आरोपी किशोर पर दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।