{"_id":"60b5d30ea4cf0615e252c17c","slug":"teenager-molestation-case-in-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: किशोरी से कंपाउंडर ने छेड़छाड़ की, पीड़ित पक्ष के घर पर हंगामा और पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: किशोरी से कंपाउंडर ने छेड़छाड़ की, पीड़ित पक्ष के घर पर हंगामा और पथराव
Tue, 01 Jun 2021 12:00 PM IST
शिखा पांडेय
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 01 Jun 2021 12:00 PM IST
सार
कानपुर में किशोरी से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। जिसमें पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के बजाय पीड़ित किशोरी के भाई को ही थाने ले गई। गुस्साए परिजनों ने जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में ग्वालटोली अस्पताल घाट निवासी किशोरी के साथ नर्सिंग होम के कंपाउंडर ने छेड़छाड़ कर दी। मामले में परिजनों ने शिकायत की तो पुलिस कार्रवाई के बजाय पीड़िता के भाई को ही उठा लाई। गुस्साए परिजनों ने जमकर हंगामा किया।
17 वर्षीय किशोरी को पेट दर्द के चलते परिजनों ने पास के नर्सिंग होम में भर्ती कराया था, जहां कंपाउंडर से उससे छेड़छाड़ कर दी। सोमवार शाम घर लौटी किशोरी ने परिजनों को बताया इसके बाद कंपाउंडर की डॉक्टर से शिकायत की गई। डॉक्टर ने कोई मदद नहीं की तो उन्होंने पुलिस से शिकायत कर दी।
आरोप है कि देर रात आरोपियों ने उनके घर पर धावा बोल दिया और पथराव कर दिया। जब मौके पर ग्वालटोली पुलिस पहुंची तो आरोपी को पकड़ने के बजाय पीड़िता के भाई को ही उठा लाई। जिससे गुस्साए परिजनों ने देर रात तक हंगामा किया। वहीं ग्वालटोली इंस्पेक्टर केके दीक्षित ने घटना की जानकारी से इनकार करते हुए जांच कर कार्रवाई की बात कही है।