फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Teenager misdeed with girl in unnao

उन्नाव: घात लगाकर बैठे युवक ने किशोरी से किया दुष्कर्म, घर पहुंच मां को बताई सारी बात

Sat, 22 Feb 2020 08:59 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 22 Feb 2020 08:59 PM IST
विज्ञापन
Teenager misdeed with girl in unnao
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
उन्नाव में थाना क्षेत्र एक गांव में घात लगाकर बैठे युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। किशोरी की मां ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना क्षेत्र के एक गांव की 14 वर्षीय किशोरी शुक्रवार की शाम को शौच के लिए गई थी।
विज्ञापन


वापस लौटते समय नहर के पास पहले से ही घात लगाए बैठे पड़ोसी युवक महेंद्र उसे सरसों के खेत में घसीट ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घर आकर किशोरी ने घटना की जानकारी अपनी चाची को दी।
विज्ञापन


शनिवार को किशोरी की मां ने थाने पहुंच कर पुलिस को घटना की तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक जावेद अख्तर ने बताया कि मां की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। शीघ्र ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का लगाया आरोप 
युवक पर शादी का झांसा देकर एक वर्ष तक शारीरिक शोषण का आरोप लगाते हुए युवती ने थाने में प्रार्थना पत्र दिया है। युवती ने आरोप लगाया कि सिकंदरपुर कर्ण लंबे निवासी एक युवक अरसे से शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा।

आरोप लगाया कि युवक की जोधपुर में रेलवे में नौकरी लग गई तो वह छुट्टी से लौटकर शादी की बात करने को लेकर टालमटोल करता रहा। एक फरवरी को युवती ने बड़ी बहन व मां के साथ युवक के घर पहुंचकर उसके पिता से बात की तो उन्होंने 15 दिन बाद बात करने को कहा।

तय समय के बाद फिर जब सब लोग मिलने पहुंचे तो युवक के घरवालों ने गालीगलौज करते हुए भगा दिया। शनिवार को युवती ने थाने पहुंच कर तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले में जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed