फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Teenager living near uncle dies under suspicious circumstances

Kanpur News: ताऊ के पास रह रहे किशोर की संदिग्ध हालात में मौत

Sat, 09 Dec 2023 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Dec 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Teenager living near uncle dies under suspicious circumstances
कंपिल। ताऊ के पास रह रहे किशोर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मां ने हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने मौके पर जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आठ माह पहले पिता की छत से गिरकर मौत हो गई थी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव बहबलपुर निवासी बुद्धपाल की आठ माह पहले छत से गिरकर मौत हो गई थी। मां संगीता करीब सात वर्ष पहले घर छोड़कर दिल्ली में रहने लगी थी। 13 वर्ष का पुत्र शिवम ताऊ सुनील के पास रह रहा था। गुरुवार रात शिवम के पेट में दर्द हुआ। ताऊ सुनील शिवम को सीएचसी लेकर गए। वहां डॉक्टर ने शिवम को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सूचना पर शुक्रवार को मां संगीता पुत्र की मौत की सूचना पर घर आई और हत्या करने का आरोप लगाया। ताऊ सुनील ने बताया कि शिवम के पेट में दर्द हुआ था। इसके बाद वह उसको लेकर सीएचसी गए थे। जानकारी पर पुलिस ने मौके पर जांच कर परिजनोंं से जानकारी की। एसओ दिलीप कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शिवम पांच बहनों में सबसे छोटा था। डीएम के आदेश पर रात में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने पर विसरा सुरक्षित किया गया है। जिसे जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed