{"_id":"6962b55cde4fa1585a03949c","slug":"teenager-killed-after-being-hit-by-train-while-chasing-goats-that-had-come-towards-the-tracks-kanpur-news-c-220-1-sknp1003-136676-2026-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: ट्रैक की ओर आईं बकरियां भगाने में ट्रेन की चपेट में आया किशोर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: ट्रैक की ओर आईं बकरियां भगाने में ट्रेन की चपेट में आया किशोर, मौत
Sun, 11 Jan 2026 01:53 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sun, 11 Jan 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
सरवनखेड़ा। गजनेर थाना क्षेत्र के जलालपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रैक की ओर गईं बकरियों को भगाने में एक किशोर ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने पहुंच कर जांच पड़ताल की।
जलालपुर नागिन निवासी याकूब का पुत्र नासिर उर्फ जिद्दी (17) शनिवार को शाम चार बजे बहन रुखसाना के साथ जलालपुर क्रॉसिंग के पास बकरियां चरा रहा था। इसी बीच उसकी बकरियां रेलवे ट्रैक की ओर चली गईं। जिन्हें ट्रैक से ओर जाने से रोकने के लिए वह ट्रैक पर आ गया। इसी बीच झांसी की ओर से आ रही ट्रेन की चपेट में आने से उसके चीथड़े उड़ गए।
गांव के नजदीक की घटना होने के कारण बहन रुखसाना ने घर जाकर हादसे की जानकारी दी। मौके पर रोते बिलखते हुए परिजन पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने पहुंच कर जांच पड़ताल की। मां जमीलन ने बताया कि बेटा नासिर कक्षा आठ में पढ़ता था। वह चार भाइयों व चार बहनों के बीच सातवे नंबर का था। गजनेर थाना प्रभारी जनार्दन सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।