फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Teenager found with youth from other community in Unnao

Unnao: दूसरे समुदाय के युवक के साथ मिली किशोरी, पुलिस ने लोकेशन ट्रैस कर पकड़ा, जानें पूरा मामला

Sat, 10 Sep 2022 05:45 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 10 Sep 2022 05:45 PM IST
सार

बारासगवर थानाक्षेत्र में दूसरे समुदाय के युवक के द्वारा एक नाबालिग हिंदु लड़की को भगा ले जाने का मामला सामने आया है। पिता की तहरीर पर पुलिस दलित उत्पीड़न, पॉक्सो की धारा में एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने लोकेशन ट्रैस कर दोनों का पकड़ा और आरोपी को जेल भेज दिया।

विज्ञापन
Teenager found with youth from other community in Unnao
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उन्नाव जिले के बारासगवर थानाक्षेत्र के एक गांव हिंदू किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में पिता की तहरीर पर दूसरे समुदाय के युवक रिपोर्ट दर्ज की है। विश्व हिंदू परिषद के नेताओं ने इसे लव जिहाद का मामला बताते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है। एक गांव निवासी कक्षा 11 में पढ़ने वाली हिंदू किशोरी घर से स्कूल के लिए निकली थी।

विज्ञापन

उसे गांव का ही मो. मुसीर बहला फुसलाकर गदनखेडा चौराहा स्थित एक होटल ले गया था। होटल में आधार कार्ड की फोटो कॉपी लेने एक कैफे पहुंचे। कैफे संचालक को शक होने पर उसने हिंदू जागरण मंच के प्रांतीय मंत्री को सूचना दी। उन्होंने पुलिस को बताया और पुलिस दोनों को कोतवाली लाई और पूछताछ की। मामला बारासगवर थाने का होने से उन्हें सूचना दी।

विज्ञापन

बारासगवर पुलिस के आने के बाद दोनों सुपुर्द कर दिया। किशोरी के पिता की तहरीर पर बारा सगवर पुलिस ने युवक पर किशोरी को बहला फुसला कर भगा ले जाने, पॉक्सो एक्ट के साथ दलित उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया है। विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष संजय शुक्ला ने लव जिहाद का मामला बताया है। एसओ राजबहादुर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।

बता दें कि उन्नाव जिले के बारासगवर थानाक्षेत्र में एक गांव निवासी किशोरी को दूसरे समुदाय के युवक के साथ मिली।  15 वर्षीय किशोरी को शुक्रवार सुबह गांव में ही रहने वाला मुस्लिम युवक ले गया था। युवक के मोबाइल को सर्विलांस पर लगाकर पुलिस ने लोकेशन ट्रैस की और सदर कोतवाली के ललऊखेड़ा चौकी के पास से दोनों को पकड़ लिया। 

विज्ञापन

कोतवाल राजेश पाठक ने बताया कि बारासगवर थाने से ही कार्रवाई होगी। बता दें कि जानकारी के मुताबिक बारासगवर क्षेत्र में रहने वाला युवक जाजमऊ स्थित एक मदरसे में पढ़ाई करता है। आरोप है कि उसने घर के सामने वाली युवती को अपने प्रेम जाल में फंसा रखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed