{"_id":"5f5cf3a28ebc3e57a83dcfd7","slug":"teenager-fleeing-from-girl-child-found-in-lover-s-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: बालिका गृह से भागी किशोरी मैनपुरी में प्रेमी के घर मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: बालिका गृह से भागी किशोरी मैनपुरी में प्रेमी के घर मिली
Sat, 12 Sep 2020 09:43 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 12 Sep 2020 09:43 PM IST
विज्ञापन
राजकीय बालिका संरक्षण गृह
- फोटो : amar ujala
कानपुर में स्वरूपनगर स्थित राजकीय बालगृह (बालिका) से भागी दो किशोरियों में से एक शनिवार को मैनपुरी में प्रेमी के घर से मिल गई। पुलिस ने किशोरी को बालगृह में वापस दाखिल करा दिया है। अभी तक किशोरी के भागने में किसी बाहरी का हाथ सामने नहीं आया है।
उधर दूसरी किशोरी की तलाश में पुलिस की टीम आगरा में डेरा डाले है। बालगृह से मंगलवार रात को दो किशोरियां दीवार कूदकर भाग गई थीं। 16 वर्षीय गर्भवती किशोरी इटावा जसवंत नगर की रहने वाली है, 17 वर्षीय दूसरी किशोरी आगरा के इरादतनगर की है। स्वरूपनगर इंस्पेक्टर अश्विनी कुमार पांडेय के मुताबिक 16 वर्षीय किशोरी को मैनपुरी के किसनी इलाके से पकड़ा गया है। वह भागकर अपने प्रेमी के घर पर पहुंची थी।
सो गए थे सुरक्षाकर्मी
किशोरी ने पूछताछ में बताया कि मंगलवार रात को दोनों ने भागने की साजिश रची थी। तड़के करीब सवा तीन बजे जब सभी सुरक्षाकर्मी सो रहे थे, तब दोनों बाथरूम के पास लगे पाइप से दीवार पर चढ़ीं और कूदकर बाहर आ गईं।