फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Teenager dies under suspicious circumstances in hamirpur

हमीरपुर: किशोरी की संदिग्ध हालात में मौत, पिता का आरोप- एक युवक ने घर में घुसकर किया था दुष्कर्म, फिर किया अगवा

Wed, 24 Feb 2021 09:18 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 24 Feb 2021 09:18 PM IST
विज्ञापन
Teenager dies under suspicious circumstances in hamirpur
अस्पताल के बाहर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
हमीरपुर जिले में मौदहा क्षेत्र के एक गांव में किशोरी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका के पिता ने एक युवक पर पुत्री के साथ दुष्कर्म करने और उनका अपहरण करने का आरोप लगा कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ दुष्कर्म की धारा में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन


शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया बीती सोमवार की रात वह लघुशंका के लिए घर से बाहर निकले थे, तभी उनके घर के बाहर दो युवक दिखे। जब वह लघुशंका करने लगे तो एक युवक उनके घर के अंदर घुस गया।
विज्ञापन


वह उसके पीछे भागे, तभी बाहर खड़े दूसरे युवक ने उन्हें पकड़ लिया। जिससे दोनों में हाथापाई होने लगी और उन्होंने युवक को पटक दिया। इसके बाद युवक ने घर में घुसे अपने साथी को राजा कहकर मदद के लिए बुलाया। जब वह घर के अंदर भागे तो वहां जाकर देखा राजा उनकी पुत्री के साथ दुष्कर्म कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने युवक को मारपीट कर बंधक बना लिया। रात बीतने पर मंगलवार सुबह एक चार पहिया वाहन से एक गेरुआ वस्त्र पहने युवक, दो महिलाओं समेत करीब छह लोग उनके घर आए और बहाने से आरोपी को भगा दिया। इसके बाद सभी लोग उन्हें चार पहिया वाहन में बांदा ले गए।

जहां आरोपियों ने मामले को रफादफा करने का दबाव बनाया और मंगलवार शाम उसे गांव के बाहर छोड़कर चले गए। जब वह घर पहुंचा तो उनकी पुत्री की हालत खराब थी। इस पर उसे सीएचसी लेकर जा रहे थे, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई।
 

इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। पीड़ित पिता ने अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म कर हत्या करने का आरोप लगा कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाल मनोज कुमार शुक्ला ने बताया मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। उधर, मृतका को सरकारी अस्पताल लाने से पहले उसे गांव में ही एक प्राइवेट चिकित्सक को दिखाया गया था।

चिकित्सक ने बताया उनसे उल्टी और दस्त की बात कही गई थी। चिकित्सक ने दुष्कर्म की बात से अनभिज्ञता जाहिर की है। मृतका अपने पिता के साथ रहती थी। जबकि उनका बड़ा भाई व छोटी बहन मां के साथ बांदा जिले के गांव में रहते हैं। मां को मायके में जमीन मिली है।

सूचना पर बुधवार शाम एसपी एनके सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने भी मृतका के पिता से बात की। एसपी ने बताया पूरी घटना की जानकारी ली है। मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। 

कहीं घटना को छिपा तो नहीं रहा पिता 
मृतका का पिता इस घटना को छिपा तो नहीं रहा है। क्योंकि गांव के लोगों में चर्चा है कि मृतका के घर चार पहिया वाहन से आए लोगों में एक साधु भी था। साधु की उपस्थिति तंत्र मंत्र की ओर इशारा करती है। पुलिस इस बिंदु की भी जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed