{"_id":"60b7ae5ba36773584f1aa632","slug":"teenager-commits-suicide-in-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: प्रेमी की जमानत न होने से क्षुब्ध किशोरी ने दी जान, चार साल से जेल में बंद है युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: प्रेमी की जमानत न होने से क्षुब्ध किशोरी ने दी जान, चार साल से जेल में बंद है युवक
Wed, 02 Jun 2021 09:47 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 02 Jun 2021 09:47 PM IST
सार
युवक ने बताया कि बहन को चार साल पहले पड़ोसी अनिल बहला फुसलाकर ले गया था। मामले में उनकी मां ने आरोपी के खिलाफ बर्रा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया था। जिसके बाद से किशोरी परेशान रहती थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में जेल में बंद प्रेमी की जमानत न होने से क्षुब्ध बर्रा के रविदासपुरम निवासी किशोरी ने बुधवार सुबह फांसी लगाकर जान दे दी। पड़ोस की बच्ची ने शव फंदे से लटकता देख परिजनों को सूचना दी। कंट्रोल रूम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
शास्त्री नगर स्थित एक कार गैराज में काम करने वाले युवक ने बताया कि बहन को चार साल पहले पड़ोसी अनिल बहला फुसलाकर ले गया था। मामले में उनकी मां ने आरोपी के खिलाफ बर्रा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
बर्रा पुलिस ने बहन को बरामद कर अनिल को जेल भेजा था, लेकिन इसके बाद भी किशोरी उससे अक्सर मिलने जेल जाया करती थी। उसकी जमानत नहीं हो पा रही थी। इसको लेकर किशोरी काफी परेशान थी। बुधवार सुबह मां फैक्ट्री और दो भाई अपने-अपने काम पर निकले थे।
विज्ञापन
इसके बाद किशोरी ने पिता और नानी को नहाने की बात कहकर बाहर बैठा दिया था। कुछ देर बाद पड़ोस की सहेली कमरे में पहुंची तो शव पंखे से दुपट्टे के फंदे से लटकता देख चीख पड़ी। लोगों ने सूचना कंट्रोल रूम पर दी। मौके पर पहुंची बर्रा पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।