{"_id":"5f1ef9bc8ebc3e9f6c354c23","slug":"teenager-arrest-who-steals-jewelry-while-sleeping-in-hardoi","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई: सोते समय महिलाओं के जेवर चुराने वाला किशोर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई: सोते समय महिलाओं के जेवर चुराने वाला किशोर गिरफ्तार
Mon, 27 Jul 2020 09:36 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 27 Jul 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : गूगल
हरदोई जिले में लोनार कोतवाली पुलिस ने शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। वह गांव में सो रही महिलाओं के कुंडल, पैंडल काट लेता था। फोन भी चोरी कर लेता था। उसके पास से चोरी का एक फोन और पैंडल बरामद हुआ है।
लोनार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नस्योली डामर निवासी गौरीशंकर ने गत शनिवार को कोतवाली में तहरीर दी थी। बताया था कि गांव के ही एक किशोर ने उसकी मां का लॉकेट सोते समय नोच लिया था। इतना ही नहीं गांव निवासी अहिबरन की पत्नी का कुंडल और गांव के ही जेहरी का फोन भी किशोर ने चोरी कर लिया था।
पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। लोनार कोतवाल एसके सोनकर ने एसएसआई व पुलिस टीम के साथ गांव में छापा मारकर आरोपी किशोर को पकड़ लिया। कोतवाल एसके सोनकर के मुताबिक आरोपी को तीन माह पहले मोपेड चुराने के मामले में एटा जनपद के अलीगंज थाने की पुलिस ने भी पकड़ा था।
विज्ञापन
तो पुलिस से बचने को नदी में कूदा था
सकरौली के ग्रामीणों के मुताबिक पुलिस से बचने के लिए किशोर गांव के पास से निकली गर्रा नदी में कूद गया था। इस पर पुलिस के भी दो जवान पीछे से नदी में कूद गए। किशोर के साथ अनहोनी की आशंका ने पुलिस को परेशान कर दिया था।