Hindi News
›
Uttar Pradesh
›
Hardoi News
›
The audience was captivated by the enactment of the Dhanush Yajna and the dialogue between Lakshman and Parashuram.
{"_id":"6acfc62504229475f6040174","slug":"the-audience-was-captivated-by-the-enactment-of-the-dhanush-yajna-and-the-dialogue-between-lakshman-and-parashuram-hardoi-news-c-213-1-hra1001-158423-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: धनुष यज्ञ, लक्ष्मण-परशुराम संवाद का मंचन देख भावविभोर हुए दर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: धनुष यज्ञ, लक्ष्मण-परशुराम संवाद का मंचन देख भावविभोर हुए दर्शक
फोटो 33: नव दुर्गा पंडाल में धार्मिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते विद्यार्थी। संवाद
Link Copied
शाहाबाद/संडीला। श्रीरामलीला में कलाकारों ने धनुष यज्ञ, लक्ष्मण-परशुराम संवाद लीला का मंचन किया। सजीव मंचन देख दर्शक भावविभोर हुए।
विज्ञापन
शाहाबाद में रामलीला मेला पठकाना और संडीला नगर के संडीला नगर में श्री रामलीला कमेटी की तरफ से 86वीं रामलीला में बुधवार रात कानपुर के कलाकारों ने धनुष यज्ञ और परशुराम संवाद लीला का भावपूर्ण मंचन किया। धनुष यज्ञ प्रसंग में राजा जनक की प्रतिज्ञा अनुसार माता सीता के स्वयंवर का आयोजन किया गया। देश-विदेश के अनेक राजा और राजकुमार शिव धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाने का प्रयास करते हैं, लेकिन कोई भी उसे हिला तक नहीं पाता। इससे राजा जनक निराश हो जाते हैं। गुरु विश्वामित्र की आज्ञा पाकर भगवान श्रीराम आगे बढ़ते हैं और सहजता से शिव धनुष उठाकर उस पर प्रत्यंचा चढ़ाते हैं। इसी दौरान धनुष टूट जाता है। धनुष टूटने की ध्वनि से स्वयंवर स्थल गूंज उठता है और श्रीराम के पराक्रम से श्रद्धालु भावविभोर हो जाते हैं।धनुष टूटने की सूचना पर भगवान परशुराम क्रोधित होकर जनक दरबार पहुंचते हैं। वहां लक्ष्मण और परशुराम के बीच तीखा संवाद होता है। लक्ष्मण अपने तर्कों से परशुराम को उत्तर देते हैं, अंत में भगवान श्रीराम के विनम्र व्यवहार और दिव्य स्वरूप को पहचानकर परशुराम का क्रोध शांत हो जाता है। लीला के दौरान कमेटी के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
फोटो 33: नव दुर्गा पंडाल में धार्मिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते विद्यार्थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।