{"_id":"6acfc876bce31af19b006d47","slug":"ensure-robust-preparations-for-pet-negligence-will-not-be-tolerated-dm-hardoi-news-c-213-1-hra1021-158441-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीईटी की तैयारियां दुरुस्त रखें, लापरवाही बर्दाश्त नहीं : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीईटी की तैयारियां दुरुस्त रखें, लापरवाही बर्दाश्त नहीं : डीएम
विज्ञापन
हरदोई। जिलाधिकारी राहुल पांडेय की अध्यक्षता में बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में प्रारंभिक पात्रता परीक्षा की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा के लिए केंद्रों पर पर्याप्त व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों के लिए सभी मूलभूत सुविधाएं समय से पूरी कर ली जाएं। परीक्षार्थियों के लिए केंद्रों पर साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल, पर्याप्त प्रकाश और उनके सामान को सुरक्षित रखने के लिए क्लॉक रूम की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि सभी केंद्र व्यवस्थापक मानकों के अनुरूप ही कक्ष निरीक्षकों की तैनाती करें। परीक्षा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाए।
परीक्षा केंद्रों पर शासन के निर्धारित नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाए ताकि किसी भी स्तर पर कोई अव्यवस्था या अनियमितता न होने पाए। उन्होंने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया। प्रारंभिक पात्रता परीक्षा 25, 30 अक्तूबर और एक नवंबर को दो पालियों में होगी। इसके लिए नौ विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), अपर पुलिस अधीक्षक, मुख्य कोषाधिकारी सहित परीक्षा से जुड़े सभी संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।