{"_id":"601ee846467649221524bba4","slug":"teenager-abducted-from-chakeri-made-a-statement-recorded-in-front-of-the-magistrate-said-that-he-had-raped","type":"story","status":"publish","title_hn":"चकेरी से अगवा किशोरी ने मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज कराए बयान, बोली दुष्कर्म करता था, विरोध पर पीटता भी था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चकेरी से अगवा किशोरी ने मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज कराए बयान, बोली दुष्कर्म करता था, विरोध पर पीटता भी था
Sun, 07 Feb 2021 12:50 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 07 Feb 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pexels.com
कानपुर में चकेरी से अगवा किशोरी के साथ आरोपी ने कई बार दुष्कर्म किया। विरोध पर पीटा और धमकी भी दी। ये बयान खुद पीड़ित किशोरी ने शनिवार को मजिस्ट्रेट के सामने दिए। पुलिस अब जेल भेजे गए आरोपी पर दुष्कर्म और पॉक्सो की धारा बढ़ाएगी।
सात जनवरी को अगवा हुई किशोरी की तलाश के लिए पुलिस ने वृद्ध मां से रुपये वसूले थे। डीआईजी से शिकायत के बाद पुलिस किशोरी को खोज लाई और आरोपी ठाकुर को जेल भेजा था। चकेरी इंस्पेक्टर दधिबल तिवारी ने बताया कि मजिस्ट्रेट के सामने किशोरी ने बताया कि ठाकुर उसे अगवा कर ले गया था।
उसने घर से पैसे व जेवरात भी उठवाए थे, जो उसने ले लिए थे। वहीं चार दिन से पुलिस कस्टडी में रह रही किशोरी ने मजिस्ट्रेट के सामने मां के पास जाने की इच्छा जताई। इसके बाद चकेरी पुलिस ने शनिवार शाम को उसे मां के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
सनिगवां क्षेत्र निवासी वृद्धा ने बताया कि एक महीने पहले बेटी लापता हो गई थी। चकेरी थाने में गुमशुदगी दर्ज है। आशंका है कि दूर का रिश्तेदार बेटी को ले गया है। आरोप लगाया कि पुलिस कार्रवाई करने के बजाय वसूली में जुट गई थी। भीख मांग कर किसी तरह जुटाई रकम सौंप दी थी।