फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Teenage girls body found hanging from a noose in garden, she was missing for two days, family alleges murder

Unnao: किशोरी का बाग में फंदे से लटका मिला शव, दो दिन से चल रही थी लापता, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Tue, 24 Sep 2024 04:04 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 24 Sep 2024 04:04 PM IST
सार

Unnao News: हसनगंज कोतवाली क्षेत्र में लापता युवती का बाग में फंदे से शव लटका मिला है। मृतका माता-पिता की मौत के बाद दीदी-जीजा के साथ रह रही थी। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।  पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Teenage girls body found hanging from a noose in garden, she was missing for two days, family alleges murder
घटनास्थल पर लगी भीड़ - फोटो : amar ujala

विस्तार

उन्नाव जिले के हसनगंज कोतवाली क्षेत्र में दो दिन से लापता किशोरी का शव उसके गांव से करीब तीन किलोमीटर दूर शाहपुरतोंदा स्थित आम की बाग में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने जांच की। परिजनों ने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन

अजगैन कोतवाली के गौरा कठेरवा गांव निवासी शिखा मौर्य (16) के माता-पिता की मौत हो चुकी है। शिखा करीब दो साल से औरास थानाक्षेत्र के मुन्नाखेड़ा गांव निवासी अपने जीजा मुन्नीलाल मौर्य के घर पर रह रही थी। 22 सितंबर को सुबह सात वह अचानक लापता हो गई थी।
विज्ञापन

परिजनों के काफी तलाश करने के बाद भी जब पता न चलने पर  23 सितंबर को उसकी गुमशुदगी की दर्ज कराई थी। पुलिस और परिजन तलाश कर रहे थे तभी मंगलवार सुबह उसका शव गांव से करीब तीन किलोमीटर दूर हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के शाहपुरतोंदा गांव निवासी जयराम की आम की बाग में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
किशोरी का शव लटके मिलने की सूचना पर कोतवाल ने जांच की। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। किशोरी की मौत से उसकी बड़ी बहन सोनम, कोमल अंजनी व छोटा भाई निर्मल बेहाल हैं। कोतवाल चंद्रकांत मिश्रा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना की विवेचना औरास पुलिस कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed