फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Teenage girl misdeed, found unconscious in the garden, victim admitted to CHC in critical condition

Hardoi: किशोरी के साथ दुष्कर्म…बाग में बेहोश पड़ी मिली, गंभीर हालत में पीड़िता CHC में भर्ती, आरोपी फरार

Fri, 04 Oct 2024 11:06 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 04 Oct 2024 11:06 PM IST
सार

Hardoi News: टड़ियावां थाना क्षेत्र में किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया है। किशोरी को उपचार के लिए सीएचसी भेजा गया है।

विज्ञापन
Teenage girl misdeed, found unconscious in the garden, victim admitted to CHC in critical condition
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और ग्रामीण - फोटो : amar ujala

विस्तार

हरदोई जिले में टड़ियावां थाना क्षेत्र में शौच के लिए शुक्रवार शाम घर से गई किशोरी के साथ गांव के ही युवक ने दुष्कर्म किया। गंभीर हालत में किशोरी गांव में प्राथमिक विद्यालय के पास आम के बाग में बेहोशी की हालत में पड़ी मिली। मौके पर पहुंचे लोगों ने घटना की जानकारी परिजनों और यूपी 112 को दी। सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। किशोरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टड़ियावां ले जाया गया है। 

विज्ञापन

टड़ियावां थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी (11) गांव के ही एक प्राइवेट कॉलेज में कक्षा पांच की छात्रा है। गांव में अपने तीन भाई बहनों और मां के साथ रहती है। उसके पिता पंजाब के एक शहर में मजदूरी करते हैं। परिजनों के मुताबिक शुक्रवार शाम किशोरी शौच के लिए गांव में ही प्राथमिक विद्यालय के पास गई थी। इसी दौरान गांव का ही युवक (26) वहां पहुंच गया।
विज्ञापन

किशोरी को बाग में खींचकर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी ने शोर मचाया, लेकिन इसी दौरान वह बेहोश हो गई तो आरोपी मौके से भाग निकला। इसी बीच बाग के पड़ोस में रहने वाले लोग मौके पर पहुंचे तो किशोरी को बेहोशी की हालत में देखकर परिजनों के साथ ही यूपी 112 को घटना की जानकारी दी। मौके पर यूपी 112 की टीम के साथ ही प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन



गांव निवासी युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप
एम्बुलेंस मंगवाकर किशोरी को सीएचसी टड़ियावां भेजा गया है। फोरेंसिक टीम को मौके पर जांच करने के लिए भेजा गया है। घटना के बाद आरोपी भाग निकला। पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने बताया कि किशोरी के साथ दुष्कर्म हुआ है। उसे इलाज के लिए सीएचसी भेजा गया है। जरूरत हुई तो हायर सेंटर भेजा जाएगा। मामले की जांच हो रही है। परिजनों ने गांव निवासी युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed