फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   teenage boy murder in love affair in auraiya

औरैया: प्रेम प्रसंग में किशोर की हत्या, आक्रोशित परिजनों ने थाने में किया हंगामा

Tue, 04 Feb 2020 12:37 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 04 Feb 2020 12:37 PM IST
विज्ञापन
teenage boy murder in love affair in auraiya
मृतक किशोर अजय फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
औरैया जिले में फफूंद क्षेत्र के अजलापुर गांव के छात्र अजय बाथम की हत्या के मामले में एक युवती और उसके माता-पिता समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपी युवती व उसकी मां को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है। अजय की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार है। किशोर अजय की हत्या को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों की भीड़ ने मंगलवार सुबह फफूंद थाने पहुंचकर जमकर हंगामा किया। भीड़ को शांत कराते हुए पुलिस ने हत्यारों को जल्द जेल भेजने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र अजलापुर गांव निवासी घनश्याम बाथम का बेटा अजय (16) पास के देवरपुर गांव स्थित एक कालेज में 12वीं कक्षा का छात्र था। अजय 27 जनवरी की रात में देवरपुर जाने की बात कहकर घर से साइकिल लेकर निकला था। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बाद उसका पता नहीं चला, तो परिजनों ने 30 जनवरी को फफूंद थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

रविवार की शाम गांव केशमपुर खांम के पास सेंगुर नदी के बीहड़ में अजय का शव मिला था। उसके हाथ मफलर से बंधे हुए थे। ॉशव क्षत-विक्षत होने से परिजनों ने कपड़ों से उसकी पहचान की थी। इस मामले में अजय के भाई आकाश ने देवरपुर गांव निवासी कपिल शुक्ला, उसकी पत्नी, बेटी नंदनी और भाई के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

सूत्रों के अनुसार सोमवार को सुबह पुलिस ने नामजद युवती व उसकी मां को हिरासत में ले लिया है। युवती का पिता व चाचा पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस युवती के दो छोटे भाइयों से पूछताछ कर रही है। मामले  में एएसपी कमलेश दीक्षित ने भी थाने पहुंचकर हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की। पुलिस मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देख रही है। अफसरों का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अजय की हत्या के पीछे की सही वजह सामने आ सकेगी। 
 

गर्दन व चेहरे पर थे चोट से निशान 
भाई आकाश ने बताया कि अजय की हत्या कर शव बीहड़ में फेंका गया था। अजय के चेहरे व गर्दन पर चोट के कई निशान नजर आ रहे थे। उसे अजय की गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका है। पुलिस का कहना है कि सोमवार को अजय का पोस्टमार्टम हो गया, लेकिन अभी रिपोर्ट उसे नहीं मिली है। रिपोर्ट आने पर मौत की सही वजह पता चल सकेगी। 

शव देखकर बिलख पड़े परिजन
पोस्टमार्टम के बाद अजय का शव पुलिस ने परिजनों को सौंपा, तो कोहराम मच गया। अजय की मां, पिता और भाई समेत परिवार के सभी लोग दहाड़े मारकर रो पड़े। रिश्तेदारों ने दुखी परिजनों को ढांढस बंधाया। इस दौरान परिवार के लोग आरोपियों को कोसते रहे। बाद में अजय का गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed