फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   teen hanged for not getting mobile

मोबाइल न मिलने पर किशोर ने लगाई फांसी

Mon, 14 Jun 2021 01:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
teen hanged for not getting mobile
पुखरायां। पढ़ाई के लिए अलग मोबाइल नहीं दिलाए जाने पर भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के हराहरा गांव में एक किशोर ने नलकूप के कमरे में गमछे के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक ने शव को पोस्टर्माटम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

हराहरा गांव निवासी मुलायम सिंह ने बताया कि उनके दो पुत्र निखिल व अखिल (17) हैं। अखिल बीएससी प्रथम वर्ष में पढ़ता था। बड़े भाई निखिल को ऑनलाइन पढ़ाई के मोबाइल दिया गया। इस पर अखिल भी मोबाइल की मांग कर रहा था। जिसमें मां सुषमा ने एक मोबाइल से ही काम चलाने को कहा। इससे वह नाराज हो गया।
विज्ञापन

रविवार की शाम रोज की तरह वह नलकूप में जाने की बात कहकर घर से चला गया। वहां जाकर उसने कुंडे में गमछे के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। शाम को जब परिजन नलकूप पर पहुंचे तो उसका शव लटकता देख कर चीख पड़े। जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। उपनिरीक्षक कमलेंद्र सिंह ने बताया कि मोबाइल को लेकर अखिल घर से नाराज हो गया था। उसने नलकूप में जाकर फांसी लगा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed