{"_id":"684098312f3eacd1ad099205","slug":"teen-fell-from-tractor-father-accused-of-throwing-him-etawa-news-c-216-1-etw1005-126278-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: ट्रैक्टर से गिरा किशोर, पिता ने फेंकने का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: ट्रैक्टर से गिरा किशोर, पिता ने फेंकने का लगाया आरोप
विज्ञापन
ताखा। क्षेत्र के हिरमानी गांव में धान के खेत की जुताई करवाने गया किशोर ट्रैक्टर से गिर पड़ा। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पिता ने ट्रैक्टर चालक पर पुत्र को गाड़ी से नीचे फेंकने का आरोप लगाया। पुलिस जांच कर रही है।
थाना बकेवर के हिरमानी गांव निवासी नेकराम ने बताया बुधवार दोपहर एक बजे धान की खेत की जुताई करवाने के लिए बेटे अंकित (11) को भेजा था।
ट्रैक्टर पर अंकित के बैठने को लेकर ट्रैक्टर चालक से उसकी कहासुनी हो गई। आरोप है कि चालक ने अंकित को ट्रैक्टर से नीचे फेंक दिया था। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सिर में गंभीर चोट आने के कारण उसे तुरंत सीएचसी में भर्ती कराया गया।
वहीं, थानाध्यक्ष ऊसराहार बलराम मिश्रा ने बताया कि किशोर ट्रैक्टर से नीचे गिरने से घायल हुआ है। वहीं, पिता ने ट्रैक्टर चालक पर बेटे को फेंक देने का आरोप लगाया है। मामले की जांच कर ट्रैक्टर चालक पर कार्रवाई की जाएगी।