{"_id":"5ed8f0d6b75cf0099d18f244","slug":"teen-dead-body-found-hanging-in-grandfather-s-house","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बाबा के घर फांसी पर लटका मिला किशोर, गेहूं चोरी करते पड़ोसी ने बनाया था वीडियो, दे रहा था धमकियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा के घर फांसी पर लटका मिला किशोर, गेहूं चोरी करते पड़ोसी ने बनाया था वीडियो, दे रहा था धमकियां
Thu, 04 Jun 2020 06:32 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 04 Jun 2020 06:32 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात में रसूलाबाद क्षेत्र के कबराबोझ गांव में बाबा के घर में रह रहे शिवम (13) का शव बुधवार देर रात फांसी पर लटका मिला है। कन्नौज चौतराहार स्थित ननिहाल में रहने वाले परिजनों ने बेटे की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कबराबोझ निवासी किसान मिजाजी लाल ने पत्नी ननकी देवी, बेटे सुमित व नितेश के साथ चौतराहार थाना तालग्राम, कन्नौज में रहता है। उनका एक बेटा शिवम (13) बाबा पातीराम व चाचा मान सिंह के पास कबराबोझ गांव में रहता था।

मिजाजी लाल ने बताया कि बुधवार को शिवम ने एक पड़ोसी के घर से गेहूं चोरी किए थे। आरोप है कि पड़ोसी के बेटे ने चोरी का मोबाइल से वीडियो बना लिया। इसके बाद शिवम को वीडियो दिखाकर जेल भिजवाने व धमकी देकर प्रताड़ित करने लगा।
देर रात शिवम का शव घर के बरामदे में धोती से सहारे फांसी पर लटकता मिला। चाचा मान सिंह देर रात खेत से लौटे और भतीजे शिवम को फांसी पर लटकता देख चीख पड़े। उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस और परिवार के लोगों को दी।
मिजाजी लाल का आरोप है कि साजिश के तहत बेटे शिवम की हत्या पड़ोसी ने की है। बिरहुन चौकी प्रभारी प्रभाकर यादव ने बताया कि परिजनों ने एक पड़ोसी पर हत्या का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।