फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Tears welled up in the eyes of the audience as they watched Ram and Sita depart for the forest.

Kanpur News: राम, सीता का वन गमन देख दर्शकों की छलक आए आंसू

Wed, 14 Oct 2026 02:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Tears welled up in the eyes of the audience as they watched Ram and Sita depart for the forest.
चंद्रिका देवी में श्रीरामलीला - फोटो : संवाद
कानपुर। चंद्रिका देवी की रामलीला में भगवान राम के वन गमन का भावपूर्ण मंचन किया गया। मंचन में दिखाया गया कि राजा दशरथ खुशियां मना रहे होते हैं, तभी उन्हें सूचना मिलती है कि रानी कैकेयी कोप भवन में हैं। राजा दशरथ जब कैकेयी के पास पहुंचते हैं तो वह उनसे श्रीराम के लिए 14 वर्ष का वनवास और भरत के लिए राजपाट मांगती हैं। इसके बाद भगवान राम को वनवास की सूचना मिलती है तो वह राजा दशरथ और रानी कैकेयी से वन जाने की आज्ञा मांगते हैं। लीला देख दर्शकों की आंखें छलक आती हैं।
विज्ञापन


सीता और लक्ष्मण भी उनके साथ वन जाने का आग्रह करते हैं। आगे गंगा पार जाने के लिए केवट प्रसंग और निषादराज द्वारा भगवान राम को सम्मानपूर्वक ठहराने का मंचन किया गया। निषादराज उन्हें कुश का आसन और कंदमूल फल आदि देते हैं। धरीपुरवा की रामलीला में ताड़का वध, अहिल्या उद्धार तथा रावण-बाणासुर संवाद का मंचन हुआ। अर्मापुर इस्टेट की लीला में सीता जन्म, विश्वामित्र याचना, ताड़का वध और अहिल्या उद्धार ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। कृष्णानगर की रामलीला में राम वन गमन का मंचन हुआ। बड़ा सेंट्रल पार्क शास्त्रीनगर में जनक प्रतिज्ञा, रावण-बाणासुर संवाद, जनक विलाप, धनुष भंग और परशुराम-लक्ष्मण संवाद हुए, जबकि छोटा सेंटर पार्क में अहिल्या उद्धार और पुष्प वाटिका की लीला हुई। शास्त्रीनगर के जवाहर पार्क में लक्ष्मण-परशुराम संवाद का मंचन किया गया। साकेत नवयुवक मंडल की ओर से रामलीला मैदान साकेतनगर में मुनि याचना, ताड़का वध और अहिल्या उद्धार का मंचन हुआ। इस दौरान समिति के सुरेश चंद्र मिश्रा, विक्रम सिंह चौहान, अभिषेक अवस्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन




राम की निकली बरात, अयोध्या में उत्सव

परेड की रामलीला में मंगलवार को श्रीराम बरात, सीता-राम विवाह और अयोध्या में उत्सव का मंचन किया गया। रामलीला भवन से शोभायात्रा कार्यक्रम स्थल पहुंची, जहां आरती के बाद लीला शुरू हुई। श्रीराम बरातियों के साथ जनकपुर पहुंचे। राम के साथ लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न घोड़े पर सवार रहे। जनकपुरवासियों ने द्वारचार कर मंगल गीत गाए। विवाह के बाद माता सीता डोली में ससुराल रवाना हुईं। वहीं रेल बाजार की रामलीला में संध्या वंदन, पेटू राजा और रावण-बाणासुर संवाद का मंचन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------
रामलीला में आज (शाम सात से 12 बजे)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed