फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Teams will go to Indore-Kolkata to collect information about Bangladeshi women, Aadhaar and PAN will verified

UP: बांग्लादेशी महिलाओं की जानकारी जुटाने इंदौर-कोलकाता जाएंगी टीमें, आधार और पैन का कराया जाएगा सत्यापन

Fri, 26 Jul 2024 12:42 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 26 Jul 2024 12:42 PM IST
सार

Kanpur News: डीसीपी वेस्ट विजय ढुल ने बताया कि अब तक की जांच में सामने आया है कि अखीमुंशी 20 साल पहले भारत आ गई थी। वह और नाजमा बांग्लादेश में एक ही मोहल्ले की रहने वाली है। अखीमुंशी लखनऊ से पहले कोलकाता में रही। वहीं, नाजमा अक्तूबर 2023 में कोलकाता आ चुकी थी।

विज्ञापन
Teams will go to Indore-Kolkata to collect information about Bangladeshi women, Aadhaar and PAN will verified
कल्याणपुर थाने में पकड़ी गई बांग्लादेशी अखीमुंशी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में कल्याणपुर थाना क्षेत्र से बांग्लादेशी महिलाओं के पकड़े जाने के बाद पुलिस और आईबी, एटीएस जैसी तमाम खुफिया एजेंसियों की टीमों ने कोलकाता और दिल्ली का रुख कर लिया है। बांग्लादेशी महिला अखीमुंशी और नाजमा के हर उस ठिकाने, रूट व दिनचर्या का सत्यापन करने में जुटी हैं, जो अब तक की पूछताछ में उनसे पता चला है।

विज्ञापन

जांच एजेंसियां यह साफ करना चाहती हैं कि बांग्लादेश की सीमा पार कर भारत में दाखिल होने के बाद उन्होंने जितना समय बताया, उतना ही बिताया है या किन्हीं और लोगों के भी संपर्क में थीं। उधर, पूछताछ में अखीमुंशी का इंदौर कनेक्शन भी पता चला है। अखीमुंशी का जो आधार कार्ड बना, वह इंदौर के पते का है। सूत्रों की मानें, तो वह एक-दो बार वहां गई है।
विज्ञापन

हालांकि उसने काम की तलाश में जाने की बात कही, लेकिन जांच अधिकारी वहां से भी साक्ष्य जुटाने के लिए इसी हफ्ते रवाना हो सकते हैं। बता दें, बांग्लादेश की सीमा पार करने के बाद नाजमा ने अखीमुंशी ने एक साथ कोलकाता में काफी समय व्यतीत किया था। इसके बाद नाजमा पहले अखीमुंशी के साथ लखनऊ पहुंची और वहां से कानपुर आ गई थी। डीसीपी वेस्ट विजय ढुल ने बताया कि अब तक की जांच में सामने आया है कि अखीमुंशी 20 साल पहले भारत आ गई थी। वह और नाजमा बांग्लादेश में एक ही मोहल्ले की रहने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

2023 में भी कोलकाता आ चुकी है नाजमा
डीसीपी के मुताबिक अखीमुंशी लखनऊ से पहले कोलकाता में रही। वहीं, नाजमा अक्तूबर 2023 में कोलकाता आ चुकी थी। हालांकि तब वह लौट गई थी। भारत में रहने के दौरान दोनों ने दुर्गा पूजा का समय एक साथ कोलकाता में व्यतीत किया। इसी दौरान नाजमा की मुलाकात रीना और ज्योति से हुई थी।

आधार व पैन का कराया जाएगा सत्यापन
डीसीपी वेस्ट ने बताया कि इंदौर के पते पर बने आधार के सत्यापन के लिए यूआईएआई (यूनीक आईडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया) और पैनकार्ड के लिए आयकर विभाग के साथ पत्राचार किया जाएगा। कहा कि जल्द ही एक टीम सारी जानकारियों को सत्यापित करने के लिए कोलकाता भी भेजी जाएगी।

इस मामले में आईबी और एटीएस भी काम कर रही है। वह जैसे जानकारी हमसे साझा करेंगी। उसके आधार पर हम आगे की रणनीति बनाकर उस कार्रवाई करेंगे। जहां-जहां जानकारी मिलेगी हम वहां पर चेकिंग अभियान चलाएंगे।  -हरीश चंदर, एडीशनल पुलिस कमिश्नर कानून व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed