Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Teams from 16 IITs showcased their talent in a band competition.

Kanpur News: 16 आईआईटी की टीमों ने बैंड प्रतियोगिता में दिखाया हुनर

Wed, 24 Dec 2025 02:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Teams from 16 IITs showcased their talent in a band competition.
महोत्सव का उद्घाटन करतीं शास्त्रीय गायिका पद्मश्री डॉ. सोमा घोष और आईआईटी निदेशक प्रो. मणींद्र - फोटो : संस्थान
कानपुर। आईआईटी कानपुर में मंगलवार को इंटर-आईआईटी सांस्कृतिक महोत्सव 8.0 का भव्य आगाज हुआ। पांच दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव का उद्घाटन शास्त्रीय गायिका पद्मश्री डॉ. सोमा घोष और आईआईटी निदेशक प्रो. मणींद्र अग्रवाल ने किया। पहले दिन बैंड साउंड चेक प्रतियोगिता में देश के 16 आईआईटी संस्थानों की टीमों ने भाग लिया। प्रतिभागियों का मूल्यांकन बेस्ट परफॉर्मेंस, ओरिजिनैलिटी, टेक्निकल साउंड, वर्सेटिलिटी और स्टेज प्रेजेंस के आधार पर किया गया।
विज्ञापन


उद्घाटन समारोह भारतीय शास्त्रीय कला परंपराओं को समर्पित रहा, जिसमें संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भारत की विविध सांस्कृतिक विरासत को मंच पर सजीव रूप में पेश किया गया। ग्रुप डांस प्रैक्टिस सेशन में विभिन्न आईआईटी टीमों ने अपनी कोरियोग्राफी को अंतिम रूप दिया। पेयर ऑन स्टेज, स्टेज प्ले रिहर्सल, 3डी स्कल्प्टिंग बैटल और कॉस्ट्यूम डिजाइन जैसी प्रतियोगिताओं के प्रारंभिक दौर भी हुए। इनमें छात्रों की कल्पनाशीलता, तकनीकी दक्षता और मंचीय आत्मविश्वास साफ नजर आया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि डॉ. सोमा घोष ने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ते हैं और उनकी रचनात्मकता को अभिव्यक्त करने का सशक्त मंच प्रदान करते हैं। महोत्सव में देश के 23 आईआईटी संस्थानों के छात्र भाग ले रहे हैं। आठवें संस्करण में कुल 13 सांस्कृतिक कप आयोजित किए जा रहे हैं जिनके अंतर्गत 50 से अधिक प्रतियोगिताएं होंगी। सभी प्रतियोगिताओं का निर्णय संबंधित क्षेत्रों के अनुभवी विशेषज्ञ करेंगे। आने वाले दिनों में एकल व समूह नृत्य, संगीत प्रतियोगिताएं, रंगमंचीय प्रस्तुतियां, साहित्यिक वाद-विवाद, फिल्म मेकिंग, डिजिटल आर्ट, फैशन शो, क्विज और कुलिनरी आर्ट जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed