{"_id":"6967e6e47acbb8354d0b3956","slug":"teams-deployed-at-police-station-level-for-hand-pump-verification-accounts-will-be-checked-through-aadhaar-and-pan-kanpur-news-c-220-1-sknp1003-136852-2026-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: हैंडपंप सत्यापन के लिए थाने स्तर पर लगाई गई टीमें, आधार, पैन से खातों की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: हैंडपंप सत्यापन के लिए थाने स्तर पर लगाई गई टीमें, आधार, पैन से खातों की होगी जांच
Thu, 15 Jan 2026 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Thu, 15 Jan 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। जिले में धर्मांतरण के चल रहे खेल का भंडाफोड़ करने के लिए पुलिस कई तरीके से साक्ष्य जुटा रही है। पुलिस के हाथ नवाकांती सोसाइटी से कुछ अहम दस्तावेज हाथ लगे थे। जिनके आधार पर पुलिस ने अपनी जांच आगे बढ़ाई है। इसमें अब थाने स्तर पर टीमें लगाई गई हैं जो यह पता लगाएंगी कि संस्था द्वारा लगाए गए हैंडपंप किस मकसद से लगवाए गए और इनकी फंडिंग कहां से हुई। हालांकि पुलिस पकड़े गए आरोपियों के आधार व पैन कार्ड से उनके व उनसे जुड़े लोगों के खाते खंगालने में जुटी है।
अकबरपुर के बाढ़ापुर कृपालपुर में चल रही नवाकांती सोसाइटी की आड़ में धर्मांतरण की जानकारी पर जिले में जांच के लिए एसआईटी गठित की गई थी। एसआईटी ने पुख्ता जानकारी जुटाने के बाद नवाकांती सोसाइटी के मैनेजर डेनियल शरद सिंह व संस्था से जुड़े हरिओम त्यागी, सावित्री शर्मा की गिरफ्तारी की। इनसे पूछताछ व जांच में पुलिस को कई अहम दस्तावेज मिले थे। जिसमें यह जानकारी मिली थी कि संस्था में काम करने वाले लोगों ने अब तक करीब 50 हैंडपंप लगवाए। इसके साथ ही सिलाई मशीन, रोजगार, रुपये व अन्य तरह का लालच देते थे।
अकबरपुर थाना पुलिस के साथ एसआईटी टीम लगातार जांच पड़ताल में जुटी है। इधर एसपी ने मामले में मजबूत साक्ष्य जुटाने के निर्देश दिए हैं। जिससे धर्मांतरण में शामिल लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जा सके। एसआईटी के साथ अकबरपुर थाना पुलिस यह पता लगा रही थी कि जिले में कितने हैंडपंप लगवाए गए हैं। इन हैंडपंप लगवाने का मकसद क्या था? इससे कितने लोगों को लाभ पहुंचाया गया। यह हैंडपंप व्यक्ति विशेष के घर पर लगे या फिर सार्वजनिक स्थानों पर लगाए गए। इन सभी की जांच के लिए अब थाने स्तर पर टीम गठित की गई है, जो चिह्नित स्थानों का सत्यापन कर साक्ष्य जुटाएगी। साथ ही पुलिस ने यह भी जानकारी जुटा रही है कि संस्था को कौन लोग मिल कर संचालित करते थे। जिस जमीन पर संस्था संचालित हो रही वह किसकी है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष अकबरपुर हरमीत सिंह ने बताया कि अब तक करीब 48 हैंडपंप लगे होने की जानकारी मिली है। इसके लिए उच्चाधिकारियों के निर्देश पर टीम गठित कर सत्यापन कराया जा रहा है। वहीं उन्होंने बताया कि बाढ़ापुर ग्राम पंचायत की जिस जमीन पर संस्था चल रही थी उसकी जानकारी जुटाने के लिए राजस्व अभिलेख जुटाए गए हैं। जिसमें राजस्व अभिलेखों से यह जानकारी हुई है कि बाढ़ापुर ग्राम पंचायत के जिस गाटा संख्या 1238 में नवाकांती सोसाइटी चल रही है। वह जमीन माथुन्नी चेरिया निवासी चिराथलक्कल पेरुम्पेटी, जिला पत्तनमतिटा केरल के नाम है। जमीन वर्ष 2024 में खरीदी गई थी। जमीन व संचालित संस्था को लेकर कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
.......................
खातों का खंगाला जा रहा रिकार्ड
धर्मांतरण के मामले में एसआईटी द्वारा पकड़े गए नवाकांती के मैनेजर डेनियल शरद सिंह, हरिओम त्यागी, सावित्री शर्मा के खातों के साथ संस्था के खातों की जांच को लेकर गहनता से जांच कर रही है। अकबरपुर थाना के निरीक्षक हरमीत सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के आधार व पैन कार्ड के माध्यम से खातों की जांच कराई जा रही है। जिससे यह स्पष्ट हो सके कि आरोपियों के खाते में धनराशि कहां से आती थी, और वह किन लोगों को धरनाशि भेजते थे। इसके साथ ही अब तक कितने लोगों के खाते में धनराशि दी गई है, इसकी जांच भी जांच चल रही हैं।
......................
यह था मामला...
पुलिस ने नाै जनवरी को निबौली अकबरपुर निवासी रामभरोसे की शिकायत पर धर्मांतरण के मामले में डेनियल शरद सिंह निवासी 370/2ए आईटीआई माउंटेन स्कूल के पास थाना सीपरी बाजार जनपद झांसी, हरिओम उर्फ हरिओम त्यागी निवासी पातेपुर थाना अकबरपुर, सावित्री शर्मा निवासी नेहरु नगर अकबरपुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। अगले दिन ही तीनों को गिरफ्तार किया था। तीनों आरोपियों ने पुलिस को बताया था कि वह लोग नवाकांती सोसायटी के नाम से ग्राम बाढ़ापुर अकबरपुर कानपुर देहात में व्यवसायिक प्रशिक्षण केंद्र चलाते है। जिसका रजिस्ट्रेशन मछली पट्नम आन्ध्रप्रदेश के पते पर है। यहां आने वाले शिक्षार्थियों को एसी, फ्रिज, फिटर, कारपेंटर जैसे महत्वपूर्ण कोर्सों की ट्रेनिंग देते है, लेकिन संस्था का मूल कार्य अनुसूचित जाति के लोगों को ईसाई धर्म के बारे में बताकर ईसाई धर्म में धर्म परिवर्तन कराना है। जिसके लिए वह लोग ट्रेनिंग के साथ-साथ संस्था से जुड़े लोगों व आस-पास के क्षेत्रीय लोगों को ईसाई धर्म में विश्वास दिलाकर उनका धर्म परिवर्तन कराते हैं। पुलिस इसके बाद से ही गहनता से जांच कर रही है।