फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mercury crosses 40, Lu will hunt

पारा 40 के पार, लू बनाएगी शिकार

Wed, 06 Apr 2016 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 06 Apr 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
Mercury crosses 40, Lu will hunt
केपीएम अस्पताल के वार्ड में बंद पड़ा पंखा व कूलर। - फोटो : amarujala
कानपुर। अप्रैल की शुरुआत में ही पारा 40 पार कर चुका है।  लू ने दस्तक दे दी है। ऐसे में सावधान रहें। भरी दोपहरी निकलने से पहले कुछ सावधानी बरतें। वर्ना लू अपना शिकार बना लेगी। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ. अनिरुद्ध दुबे ने बताया कि अप्रैल की शुरुआत में तापमान पिछले कई सालों से इतना अधिक नहीं रहा। अप्रैल 2012 के पहले हफ्ते में तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था। डॉ. दुबे ने बताया कि हालांकि अप्रैल के अंत तक पारा 42 डिग्री के आसपास रहता है। पर, अबकी शुरुआती तापमान सामान्य से 4.0 डिग्री सेल्सियस अधिक होकर 40 के पार होना चिंता का विषय है। इस बार महीने के अंत तक पारा 45 तक पहुंच सकता है। वहीं रात के तापमान में लंबा वैरिएशन होने से इस हफ्ते तापमान और बढ़ने की संभावना है। उधर, रात का तापमान 24.5 से गिर कर 22.8 डिग्री सेल्सियस हो गया। दोपहर की आर्द्रता 52 से 45 फीसदी रिकार्ड की गई।
विज्ञापन


प्रमुख सचिव पंखा भी न चलवा सके
कानपुर। प्रमुख सचिव के दौरे का क्या फायदा जो सरकारी अस्पतालों के पंखा भी नहीं चालू करा सके। एसी और कूलर में बैठने वाले स्वास्थ्य अधिकारियों को भीषण गर्मी में बेड पर पड़े मरीजों को देख तरस भी नहीं आ रहा है। तीमारदार घरों से पंखा लाकर मरीजों को राहत देने की कोशिश कर रहे हैं। हैलट का हाल ही अजीब है। डंडे तो हैं पर उनमें पंखा नहीं। कूलर कबाड़ हो चुके हैं। जो सही हैं वह चलाए नहीं जाते। एक दिन पहले आए प्रमुख सचिव ने ऐसे हालात पर चिंता जता उन्हें ठीक कराने को कहा था। पर माननीय गए बात गई। अमर उजाला ने हैलट, उर्सला, केपीएम की पड़ताल की तो मरीजों का दर्द सामने आ गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed