फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Team selected for state competition, players win medals in Kanpur District Arm Wrestling Championship

Kanpur News: राज्य प्रतियोगिता के लिए चुनी गई टीम, कानपुर जिला आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप में खिलाड़ियों पदक जीते

Wed, 03 Jun 2026 01:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Team selected for state competition, players win medals in Kanpur District Arm Wrestling Championship
आर्म रेसलिंग एसोसिएशन की ओर से माल रोड में हुई जिला स्तरीय आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप में हिस्सा ल - फोटो : संगठन
कानपुर। आर्म रेसलिंग एसोसिएशन ऑफ कानपुर की ओर से माल रोड स्थित एक जिम में कानपुर डिस्ट्रिक्ट आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप हुई। खिलाड़ियों ने श्रेष्ठ प्रदर्शन कर पदक जीते। साथ ही राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए टीम भी चुनी गई।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में सब जूनियर, जूनियर, यूथ, सीनियर और गर्ल्स वर्ग के मुकाबले विभिन्न भार वर्गों में खेले गए। प्रतियोगिता में अनंत, अभि कश्यप, आदित्य कपूर, मोहम्मद सुआब, लकी, सूर्यांश, वैभव सिंह, कृष्णा, रुद्र प्रताप सिंह, आरुष ठाकुर, वैभव राव और शौर्य प्रताप सिंह ने अपने-अपने वर्ग में स्वर्ण पदक जीते। सुमित, कुणाल, करण, अभय यादव, प्रियंशु, सत्यम, अमन, शौर्य, मारूफ, कृष्णा चौहान, फहीम, आदित्य सिंह, अभिजीत ने अपने-अपने वर्ग में रजत पदक जीते।
विज्ञापन

युवराज सिंह, आयुष, अमन, ऋषभ, विशाल सिंह, अर्जुन, अंकुर राजपूत, चंद्रप्रकाश, आयुष, शुभ सिंह, आकाश, विनायक, सचिन सिंह ने अपने-अपने वर्ग में कांस्य पदक जीते। बालिका वर्ग में अंशिका मिश्रा, पायल पाल और फैजा कुरैशी ने स्वर्ण पदक अपने नाम किए। लेफ्ट हैंड व सीनियर वर्ग के मुकाबलों में अर्नव, कौशिक गुप्ता, श्रेया राय, अंकित सिंह, अजय पाल सिंह, अजीत सिंह, देवेंद्र सिंह, मोहम्मद आसिफ और नैतिक चौरसिया ने स्वर्ण पदक हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में स्वर्ण और रजत पदक जीतने वाले खिलाड़ियों का चयन कानपुर जिला टीम के लिए किया गया है। चयनित खिलाड़ी 13 और 14 जून को बरेली में आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश स्टेट आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप में कानपुर का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष साहबे आलम, मोहम्मद शादाब, अभिनेता व मॉडल करन कपूर, अंतरराष्ट्रीय बॉडीबिल्डर मोहम्मद अशरफ, फैशन डिजाइनर पर्ल कपूर, मोहम्मद साकिब आदि ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed