{"_id":"6a9b20691f4f059ab00b501d","slug":"teachers-transformed-the-face-of-government-schools-through-hard-work-and-dedication-kanpur-news-c-220-1-ka21001-148404-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: शिक्षकों ने मेहनत और लगन से बदली सरकारी स्कूलों की तस्वीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: शिक्षकों ने मेहनत और लगन से बदली सरकारी स्कूलों की तस्वीर
Sat, 05 Sep 2026 01:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sat, 05 Sep 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। सरकारी प्राइमरी स्कूलों की पढ़ाई और सुविधाओं के नाम लेते ही अक्सर लोगों के मन में अव्यवस्था की तस्वीर उभरती है लेकिन अब यह धारणा बदल रही है। जिले के कई शिक्षक अपने प्रयासों से सरकारी विद्यालयों को आधुनिक तकनीक और संसाधनों से सुसज्जित कर बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दे रहे हैं।
पांच सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जा रहा है। इस बार एक तरफ जहां राज्य अध्यापक पुरस्कार से जनपद के रसूलाबाद ब्लॉक में संचालित उच्च प्राथमिक विद्यालय अंता के सहायक अध्यापक विनीत कुमार मिश्रा को सम्मानित किया जा रहा है। वहीं स्कूलों में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने व परिसर में शिक्षा का बेहतर माहौल तैयार करने के लिए जिले स्तर पर 51 शिक्षकों को सम्मानित किए जाएंगे। इन शिक्षकों ने स्कूलों में ग्रीन एंड क्लीन कैंपस, औषधीय पौधों की खेती, हरी सब्जियों की व्यवस्था, उच्च स्तरीय पुस्तकालय और आधुनिक सुविधाओं की शुरूआत की। इसका परिणाम है कि अभिभावक भी बच्चों को पढ़ाई के लिए भेजते हैं और स्कूलों में नामांकन संख्या के साथ उपस्थिति भी बढ़ रही है।
........................
स्मार्ट क्लास में बच्चों को मिल रही रोचक जानकारी
सरवनखेड़ा ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय जसवापुर में बच्चों को स्मार्ट क्लास के माध्यम से रोचक जानकारियां दी जा रही हैं। शिक्षक अनुपम चक्रवर्ती इन्हें संसाधनों का उपयोग कर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दे रही हैं। इनके बेहतर कार्य के लिए उत्कृष्ट सेवा सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है। खास बात यह है कि इनके पढ़ाए हुए बच्चे राष्ट्रीय भाषा एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में चयनित होते हैं। वर्ष 2022-23 में चार, वर्ष 2023-24 में तीन, वर्ष 2024-25 में पांच व वर्ष 2025-26 में एक बच्चे का चयन हो चुका है। स्कूल के बच्चे सिर्फ पढ़ाई में ही नहीं खेल में भी आगे निकल रहे हैं। ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले बच्चों ने 100 व 600 मीटर की दौड़ में पहला स्थान प्राप्त किया है। वहीं वर्ष 2024-25 की राष्ट्रीय आविष्कार अभियान क्विज प्रतियोगिता में छात्रा शिवा सविता व नंदनी विजेता बने थे। शिक्षक बताती हैं कि बच्चे देश के भविष्य हैं, उन्हें अगर बेहतर शिक्षा का माहौल मिले तो वह जिले के साथ राज्य व देश का नाम रोशन कर सकते हैं। शिक्षक दिवस पर जिले स्तर पर सम्मानित होने वाले शिक्षकों में अनुपम चक्रवर्ती का नाम भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन
.................
व्हाट्सएप ग्रुप के साथ बनाया यू-ट्यूब चैनल, बच्चों की करा रहे तैयारी
राजपुर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय डेरा करीमनगर में बच्चों को कक्षा के किताबी ज्ञान के साथ प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कराई जा रही है। विद्यालय के सहायक अध्यापक अंशुल गुप्ता विषय आधारित जानकारी के साथ नवोदय विद्यालय, राष्ट्रीय आय एवं छात्रवृत्ति आधारित योग्यता परीक्षा की तैयारी आसानी से कर सकें इसके लिए व्हाटसएप ग्रुप बनाकर बच्चों को जोड़ा है। साथ ही यूट्यूब चैनल का निर्माण किया है। जिसमे कक्षा-कक्ष में पढ़ाई जाने वाली अध्ययन सामग्री को अपलोड कर दिया जाता है। जिन बच्चों के पास स्मार्टफोन की सुविधा है वो आसानी से इसका लाभ उठाते हैं। इसके अलावा कक्षा में मॉडल तैयार करवाते हुए राष्ट्रीय आविष्कार को बढ़ावा दिया जाता है। वहीं, इको क्लब का गठन कर बच्चों को पर्यावरण संरक्षण, साफ-सफाई की जानकारी दी जाती है। इसी का परिणाम है कि वर्ष 2025 में कक्षा सात में पढ़ने वाले छात्र किशन ने ब्लॉक स्तरीय राष्ट्रीय आविष्कार क्विज प्रतियोगिता में तीसरा व जनपद स्तर पर बेहतर मॉडल बनाने और प्रश्नोत्तरी में 10 में आठ प्रश्नों का सही उत्तर दिया। छात्र को मॉडल प्रस्तुतिकरण के लिए तीन हजार रुपये का नगद पुरस्कार भी मिला था। शिक्षक अंशुल गुप्ता बताते हैं कि संसाधनों का बेहतर उपयोग कर बच्चों को डिजिटल जानकारी उपलब्ध कराई जा सकती है और वह प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर परिणाम हासिल कर सकते हैं।