{"_id":"6a46d1759a56a605750b520e","slug":"teachers-still-in-holiday-mode-absenteeism-continues-kanpur-news-c-12-1-knp1051-1575684-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: शिक्षकों की नहीं उतर रही छुट्टी की खुमारी, अनुपस्थिति जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: शिक्षकों की नहीं उतर रही छुट्टी की खुमारी, अनुपस्थिति जारी
विज्ञापन
कानपुर। जिला विद्यालय निरीक्षक के निरीक्षण में राजकीय बालिका इंटर काॅलेज, महात्मा गांधी इंटर काॅलेज और सरस्वती बालिका इंटर काॅलेज के शिक्षक नदारद मिले। यहीं नहीं स्कूलों में गंदगी का अंबार और कबाड़ भरा मिला। इससे नाराज होकर डीआईओएस ने तीनों स्कूलों के प्रधानाचार्य को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब करने के साथ जुलाई का वेतन रोकने के निर्देश दिए।
डीआईओएस प्रवीन कुमार तिवारी गुरुवार को विजय नगर स्थित जीजीआईसी में सुबह 10:08 बजे पहुंचे। स्कूल में कक्षा एक से 12वीं तक में पंजीकृत 377 के सापेक्ष 19 छात्राएं ही मिलीं। स्कूल में प्रधानाचार्य सहित 14 शिक्षिकाएं कार्यरत हैं। मौके पर शिक्षिका कृति सिंह, अंशू देवी, डाॅ पूनम सिंह के उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर नहीं थे। शिक्षिका सीमा कटियार, शानू उत्तम, डाॅ. जया शुक्ला के नाम के सम्मुख सीएल लिखा हुआ था, लेकिन मानव संपदा पोर्टल पर अवकाश स्वीकृत होने के बारे में साक्ष्य नहीं दे सके। कुछ कमरों में कबाड़ भरा मिला।
वह विजय नगर स्थित महात्मा गांधी इंटर कालेज पहुंचे। यहां छह से 10वीं कक्षा में एक भी परीक्षार्थी नहीं मिला। यहां प्रधानाचार्य सहित आठ शिक्षक और शिक्षिकाएं, एक लिपिक व नौ परिचारक कार्यरत हैं। निरीक्षण के समय पांच शिक्षक टीईटी ड्यूटी में लगे हैं। शेष अनुपस्थित मिले।
विज्ञापन
सरस्वती बालिका इंटर कालेज में एक से 12वीं कक्षा तक में पंजीकृत 299 के सापेक्ष 10 बच्चे उपस्थित मिले। प्रधानाचार्य सहित 22 शिक्षक कार्यरत हैं। इसमें 10 शिक्षिकाएं टीईटी ड्यूटी में लगी हैं। पांच शिक्षिकाएं अवकाश पर थी, लेकिन मानव संपदा पोर्टल पर अवकाश स्वीकृत होने के साक्ष्य नहीं दे सकीं। डीआईओएस ने कहा कि तीनों विद्यालयों में कमियां मिली हैं। नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया गया है। साथ ही वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं।