फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Teachers of self-financed schools should also receive cashless medical facilities.

Kanpur News: स्व वित्त पोषित विद्यालयों के शिक्षकों को भी मिले कैशलेस चिकित्सा सुविधा

Thu, 01 Jan 2026 01:52 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Teachers of self-financed schools should also receive cashless medical facilities.
कानपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने कैशलेस चिकित्सा सुविधा योजना में सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड से मान्यता प्राप्त स्ववित्त पोषित विद्यालयों के शिक्षकों को भी शामिल किए जाने की मांग मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर की है। इसके अलावा शिक्षक संघ का एक प्रतिनिधि मंडल लखनऊ में शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) से मिला।
विज्ञापन


संघ के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. शैलेंद्र द्विवेदी के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने निदेशक के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में कहा गया कि योजना से प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, माध्यमिक, सहायता प्राप्त विद्यालयों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों और रसोइयों सहित लगभग नौ लाख शिक्षक परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा का लाभ मिला है।
विज्ञापन


हालांकि प्रदेश में बड़ी संख्या में सीबीएसई और आईसीएसई मान्यता प्राप्त स्ववित्त पोषित विद्यालय संचालित हैं जिनमें कार्यरत अधिकांश शिक्षक-शिक्षिकाएं प्रदेश के निवासी हैं लेकिन उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा। संघ ने न्यायोचित समानता के आधार पर सभी शिक्षक परिवारों को आर्थिक अभाव के कारण उपचार से वंचित न होने देने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में राहुल मिश्रा, अभिनंदन भदौरिया, मंजुल द्विवेदी, बीएल पांडेय, रोहित मिश्रा, श्रीओम तिवारी और शैलेंद्र अवस्थी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed