फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Teachers Kritika, Kriti and Lakshmi stood first in the Kala Utsav exhibition.

Kanpur News: कला उत्सव प्रदर्शनी में शिक्षक कृतिका, कृति व लक्ष्मी रहीं प्रथम

Sat, 21 Mar 2026 01:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 21 Mar 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Teachers Kritika, Kriti and Lakshmi stood first in the Kala Utsav exhibition.
पुखरायां। नगर स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में कला उत्सव वर्ष 2026 का आयोजन शुक्रवार को किया गया। जिसमें शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। उच्च प्राथमिक से कृतिका, प्राथमिक से कृति और माध्यमिक से लक्ष्मी प्रथम रहीं। सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

जनपद के उच्च प्राथमिक, प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकाें ने कला उत्सव में प्रतिभाग किया। इसमें उत्तर प्रदेश की कला एवं संस्कृति के विषय पर आधारित प्रदर्शनी में प्रथम तीन कृतियों का चयन किया गया। उसमें उच्च प्राथमिक स्तर संदलपुर ब्लॉक से प्रथम कृतिका सोहरिया, प्राथमिक स्तर राजपुर ब्लॉक से प्रथम कृति पोरवाल और माध्यमिक स्तर अकबरपुर ब्लॉक से प्रथम लक्ष्मी रहीं। निर्णायक मंडल में सरदार वल्लभ भाई पटेल इंटर कॉलेज कल्ला के शिक्षक कुलदीप कुमार और हुमाना संस्था की सदस्य दियाना रहे। कार्यक्रम के नोडल प्रभारी प्रवक्ता संतोष कुमार सरोज, डॉ. प्राची शर्मा, डॉ. जगदंबा त्रिपाठी, विपिन शांत, अनुराधा पाल, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed