{"_id":"6a4d645d9845aaf3ce07df95","slug":"teachers-chain-snatched-while-returning-home-from-school-in-panki-kanpur-news-c-362-1-ka11025-151323-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: पनकी में स्कूल से घर लौट रही शिक्षिका की चेन लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: पनकी में स्कूल से घर लौट रही शिक्षिका की चेन लूटी
विज्ञापन
कानपुर। पनकी में स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रही शिक्षिका की बाइक सवार बदमाशों ने चेन लूट ली। वह जब तक कुछ समझ पातीं तब तक लुटेरे भाग निकले। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से लुटेरों की तलाश कर रही है।
बर्रा दो निवासी अनुपमा शर्मा पनकी के सराय मीता स्थित जेकेडी इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ाती हैं। वह मंगलवार दोपहर छुट्टी होने के बाद स्कूल के बाहर ऑटो का इंतजार कर रही थीं। इस दौरान बाइक सवार दो युवक आए। अनुपमा जब तक कुछ समझ पातीं, पीछे बैठे युवक ने उनके गले से चेन तोड़ ली। शिक्षिका पीछे दौड़ीं, हालांकि आरोपी हाईवे की ओर भाग निकले। पुलिस को सूचना दी गई। पनकी पुलिस ने जांच की। आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक कराए। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद