फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Teachers at CSJMU receive cashless medical cards.

Kanpur News: सीएसजेएमयू में शिक्षकों को मिले कैशलेस चिकित्सा कार्ड

Mon, 27 Jul 2026 01:56 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Teachers at CSJMU receive cashless medical cards.
कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) में रविवार को मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के तहत 54 लाभार्थियों को चिकित्सा कार्ड वितरित किए गए। विधायक, प्रशासनिक अफसर और विश्वविद्यालय के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

शुभारंभ कल्याणपुर विधायक नीलिमा कटियार, गोविंद नगर विधायक सुरेंद्र मैथानी, बिल्हौर विधायक राहुल बच्चा, घाटमपुर विधायक सरोज कुरील और कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने किया। कार्यक्रम के दौरान पीपीएन कॉलेज, बीएनडी कॉलेज, कानपुर विद्या मंदिर, जुहारी देवी, ब्रह्मावर्त कॉलेज, हरसहाय कॉलेज और डीएवी ट्रेनिंग कॉलेज के शिक्षकों को कार्ड प्रदान किए गए। कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने कहा कि योजना से जिले के करीब एक हजार से अधिक शिक्षकों को लाभ मिलेगा। पात्र शिक्षकों और उनके परिवारजनों को सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में पांच लाख रुपये तक कैशलेस उपचार की सुविधा मिलेगी। सरकारी अस्पतालों में इलाज की कोई सीमा निर्धारित नहीं है। अपर जिलाधिकारी आलोक कुमार, जिला विकास अधिकारी एपी रस्तोगी, नोडल अधिकारी प्रो. अपर्णा सिंह, कुलसचिव राकेश कुमार मिश्रा, प्रो सुमन शुक्ला, प्रो. अपर्णा सिंह आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed