फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   teachers asked students to put copies in truck

बच्चों को बनाया पल्लेदार, ट्रक पर रखवाई कॉपियां

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 09:01 PM IST
विज्ञापन
teachers asked students to put copies in truck
माई सिटी रिपोर्टर कानपुर। चाचा नेहरू इंटर कॉलेज में रखी गोरखपुर मंडल की कॉपियों को ट्रक में रखवाने के लिए प्रिंसिपल ने लेबरों की जगह बच्चों को लगा दिया। इनका वीडियो वायरल होते ही संयुक्त शिक्षा निदेशक ने जांच के आदेश दिए है। गोविंद नगर स्थित चाचा नेहरू इंटर कॉलेज में गोरखपुर मंडल की कॉपियों को लेने के लिए सरयू नारायण बाल विद्यालय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मनोज त्रिवेदी पहुंचे। जिस ट्रक में कॉपियां ले जानी थीं, वह स्कूल के बाहर खड़ा था। ट्रक में छात्रों से कॉपियों की बोरियां रखवाई गईं। इसका वीडियो वायरल हो गया।  वीडियो की सत्यता जानने के लिए जब सरयू नारायण के प्रिंसिपल मनोज त्रिवेदी से पूछा तो उन्होंने पल्ला झाड़ लिया। बोले कॉपियां लेने गए थे, पर छात्रों से बोरियां नहीं उठवाई गईं। वहीं संयुक शिक्षा निदेशक केके गुप्ता का कहना है कि मामले की जांच का आदेश किया गया है। वीडियो में बच्चे बोरियां उठाते दिख रहे हैं। :::: माई सिटी रिपोर्टर कानपुर। डॉ. आंबेडकर इंस्टीटयूट ऑफ टेक्नोलॉजी फॉर हैंडीकेप्ड (एआइटीएच) और उत्तर प्रदेश वस्त्र प्रौद्योगिकी संस्थान में बीटेक तृतीय और चतुर्थ वर्ष की एंड सेमेस्टर की परीक्षा गुरुवार से शुरू हो रही है। पहले और दूसरे वर्ष के छात्रों की परीक्षा नौ मार्च से आयोजित की जाएगी। प्रभारी प्रो. नीलू कम्बो ने कहा कि संस्थानों में सेमेस्टर की परीक्षा का समय तीन घंटे की बजाय दो घंटे किया गया है। इस बार 50 प्रश्न ऑब्जेक्टिव और 50 डिस्क्रिप्टिव प्रश्न आएंगे। ...... माई सिटी रिपोर्टर कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) प्रशासन ने परीक्षा कराने की तैयारी शुरू कर दी है। सेमेस्टर कोर्स की परीक्षा मार्च में ही पूरी कराने की तैयारी है। फरवरी के अंत तक ऑनलाइन सबमिशन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रम की वार्षिक परीक्षा को अब पंचायत चुनाव के बाद कराया जाएगा। विवि प्रशासन ने कोरोना को देखते हुए इस बार बीए, बीएससी में एक विषय के तीन प्रश्नपत्र में दो प्रश्नपत्र बहुविकल्पीय कराने का फैसला लिया है। इससे मूल्यांकन में अधिक समय नहीं लगेगा। विवि के रजिस्ट्रार डॉ. अनिल कुमार यादव ने बताया कि सेमेस्टर परीक्षा कराने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed