फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Teacher died in road accident in Etawah up

इटावा: वाहन की टक्कर से शिक्षक की मौत, ट्यूशन पढ़ाकर घर लौटते समय हुआ हादसा

Mon, 21 Mar 2022 05:47 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 21 Mar 2022 05:47 PM IST
सार

यूपी के इटावा जिले में हुए सड़क हादसे में शिक्षक की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
Teacher died in road accident in Etawah up
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इटावा जिले के जसवंतनगर में ग्राम कुरसेना से अपने गांव तमेरी लौट रहे प्राइवेट स्कूल के शिक्षक को किसी वाहन ने रौंद दिया। उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। शिक्षक की ही कमाई से परिवार का पालन-पोषण होता था। हादसे से परिवार तथा गांव में शोक का माहौल है।
विज्ञापन


जसवंतनगर थाना क्षेत्र के तमेरी गांव निवासी 65 वर्षीय निजी स्कूल के शिक्षक बृजेंद्र प्रताप सिंह रविवार रात लगभग सात बजे ग्राम कुरसेना में बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने आए थे। ट्यूशन पढ़ाकर साइकिल से वह आठ बजे अपने घर लौट रहे थे।
विज्ञापन


ग्राम धोरेरा और ग्राम हनुमंत खेड़ा के बीच सड़क पर किसी वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। शिक्षक की मौत की सूचना पर परिजन घटनास्थल पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। बेटे अमित कुमार ने बताया कि पिता ही परिवार का पालन-पोषण करते थे। केवल दो बीघा जमीन है, जिससे गुजारा होता है। हम दो भाई और एक बहन हैं, सभी अविवाहित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed